फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के स्टोर में घुसा गुलदार का शावक, कई घंटे तक नहीं आया बाहर, तस्वीरों में देखिए फिर क्या हुआ...

Tue, 03 Mar 2020 05:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में श्रीनगर की एक कॉलोनी में बने घर के स्टोर में गुलदार का शावक घुस गया। शावक को स्टोर में बैठा देख घरवालों के होश उड़ गए। जिस घर में गुलदार घुसा वहां इससे पहले भी दो बार गुलदार देखा गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुलदार के घर में घुसने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोश करने के बाद पिंजड़े में कैद किया। शावक की उम्र डेढ़ से दो साल के बीच बताई जा रही है। वन विभाग की टीम शावक को पौड़ी ले गई है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अुनसार, सोमवार सुबह करीब सात बजे बदरीनाथ हाईवे से सटी कमलेश्वर कॉलोनी में सतीश महाजन के परिवार ने खिड़की के बगल में गुलदार को बैठे देखा। गुलदार को भगाने के लिए उन्होंने छत से पानी डाला, तो गुलदार भागने के बजाय घर के परिसर में बने खाली स्टोर में घुस गया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
परिवार को लगा गुलदार भाग गया। लेकिन जब उन्होंने गुलदार के पंजों के निशान जमीन में देखे, तब उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर वन विभाग के अधिकारी पशु चिकित्सक डॉ. रजनीश पांडे समेत अन्य स्टाफ को लेकर पहुंचे। पिंजड़ा लगाने के लिए जगह न होने की वजह से गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर में गुलदार को डॉट लगाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद वन कर्मियों ने स्टोर के अंदर घुसकर शावक को पिंजड़े में कैद कर लिया। रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि भवन स्वामी का कुत्ता है। जिससे लगता है कि गुलदार कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा होगा। गोदाम में घुसने के बाद गुलदार का शावक बुरी तरह से डर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ना तो उसने बाहर निकलने की कोशिश की और नाही अपनी जगह से हिलने की। पूरे वक्त गुलदार एक ही कोने में दुबका रहा। शावक के घर में घुसने की खबर लगते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब गुलदार को बाहर लाया गया, तो उसको कैमरे में कैद करने वाले वाहन में ही चढ़ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें