फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला के नाम से कांपते हैं नशेड़ी, लाठी लेकर लगाती है गश्त

Fri, 12 Aug 2016 08:54 AM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
leela sharma terror on drunk male and female - फोटो : amar ujala
लीला शर्मा...यह वो नाम है जिसे सुनते ही शराबियों, जुआरियों व महिलाओं को गलत नजर से देखने वालों की रूह कांप उठती है। लीला शर्मा कोई पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि देहरादून से दस किलो मीटर दूर स्थित गांव गल्जवाड़ी की प्रधान हैं।
विज्ञापन

2 of 8
leela sharma terror on drunk male and female
उन्होंने बताया कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान में बिधौली की प्रधान अनीता पुंडीर और रिखौली की प्रधान शिखा पुंडीर भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
leela sharma terror on drunk male and female
पिछले माह ही प्रधान लीला शर्मा ने अकेले ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने रेस्टोरेंट व होटल में शराब व अन्य नशीले पदार्थ परोसने वालों को पुलिस के हवाले किया। शुरू में कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन लीला ने हार नहीं मानी।

4 of 8
leela sharma terror on drunk male and female
कुछ महिलाओं के साथ लीला शर्मा ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते से मुलाकात कर सहयोग मांगा। एसएसपी ने तत्काल कैंट, मसूरी और राजपुर थाना के प्रभारियों को फोन कर पूरी सहायता करने को कहा।
विज्ञापन

5 of 8
leela sharma terror on drunk male and female
पुलिस का सहयोग मिला तो लीला के हौसले और बुलंद हो गए। उनकी हिम्मत देख गल्जवाड़ी सहित आसपास की करीब चार सौ महिलाओं भी उनके साथ खड़ी हो गईं। टीम तैयार हुई तो बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की गई। महिलाएं बीच-बीच में सड़क पर आकर वाहनों की चेकिंग करती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
leela sharma terror on drunk male and female
वाहन में शराब पकड़े जाने पर महिलाएं बोतल फोड़कर कांच के टुकड़े शराबियों के हाथ में पकड़ा देती हैं। पुलिस भी इस अभियान में पूरा साथ दे रही है। अभियान में जुटी महिलाओं ने कई तस्करों को गिरफ्तार भी कराया है।
विज्ञापन

7 of 8
leela sharma terror on drunk male and female
लीला शर्मा की मानें तो कुछ रेस्टोरेंट संचालकों ने उनके घर आकर अभियान को बंद करने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : डेमो फोटो
लीला शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं कूड़ा फैलाने वाले लोगों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही हैं। अक्सर बाहर से कई लोग ग्रामीण इलाकों में आकर पार्टी करते हैं और कूड़ा व शराब की बोतलें वहीं छोड़ जाते हैं। ऐसे लोगों को महिलाओं की टीम सबक सीखाती है। कूड़े को यह महिलाएं इन लोगों के बैगों या गाड़ियों में भर देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें