फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के साले लाटू देवता के कपाट खुले, इन्हें माता पार्वती ने दिया था श्राप

Wed, 10 May 2017 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
लाटू देवता
भगवान शिव के साले और माता पार्वती के भाई लाटू देवता के मंदिर के कपाट खोल दिए गए। हालांकि यहां सिर्फ पुजारी ही अंदर जा सकता है वह भी आंखों में पट्टी बांधकर।
विज्ञापन

2 of 7
लाटू देवता
बुधवार 10 मई को चमोली जनपद में स्थित भविष्यबदरी और लाटू देवता के कपाट खोले गए। इस मौके पर सतपाल महाराज के पहुंचने का कार्यक्रम तय था लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेलीकाप्टर यहां नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

3 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भले ही जेल में हुआ लेकिन जन्म लेते ही वह जेल से आजाद हो गए। लेकिन उत्तराखंड के एक देवता ऐसे हैं जो युगों से कैदखाने में बंद हैं। कैदखाना ही इनका मंदिर है। ये देवता हैं लाटू देवता।

4 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
साल में सिर्फ एक बार वैशाख पूर्णिमा को कुछ घंटों के लिए मंदिर का द्वार खुलता है। यह एक मात्र ऐसे देवता हैं जिनके दर्शन पुजारी भी नहीं कर पाते हैं। क्योंकि मंदिर का द्वार खोलते समय पुजारी के आंखों पर पट्टी बंधी होती है। रिश्ते में यह देवता भगवान शिव के साले और माता पार्वती के भाई हैं। लेकिन एक गलती के कारण देवी पार्वती ने इन्हें कैद में डाल दिया और तब से यह कैद में रहते हैं। इस देवता का नाम है लाटू देवता।
विज्ञापन

5 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
इस देवता का मंदिर नंदा देवी यात्रा के मार्ग में वांण क्षेत्र में है। लाटू देवता के विषय में ऐसी कथा है कि देवी पार्वती के साथ जब भगवान शिव का विवाह हुआ तो पार्वती जिसे नंदा देवी नाम से भी जाना जाता है। इन्हें विदा करने के लिए सभी भाई कैलाश की ओर चल पड़े। इसमें चचेरे भाई लाटू भी शामिल थे। मार्ग में लाटू को इतनी प्यास लगी कि पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगे। इस बीच लाटू देवता को एक घर दिखा और पानी की तलाश में घर के अंदर पहुंच गए। घर का मालिक बुजुर्ग था। बुजुर्ग ने लाटू देवता से कहा कि कोने में मटका है पानी पी लो।
विज्ञापन

6 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
संयोग से वहां दो मटके रखे थे। लाटू देवता ने एक मटके को उठाया और पूरा का पूरा मटका खाली कर दिया। प्यास के कारण लाटू समझ नहीं पाए कि जिसे वह पानी समझकर पी गए वह पानी नहीं मदिरा था। कुछ देर में मदिरा ने असर दिखाना शुरु कर दिया और लाटू देवता नशे में उत्पात मचाने लगे। इसे देखकर देवी पार्वती क्रोधित हो गई और लाटू को कैद में डाल दिया। पार्वती ने आदेश दिया कि इन्हें हमेशा कैद में ही रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाटू देवता - फोटो : amarujala
माना जाता है कि कैदखाने में लाटू देवता एक विशाल सांप के रुप में विरामान रहते हैं। इन्हें देखकर पुजारी डर न जाएं इसलिए यह आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर का द्वार खोलते हैं। वांण क्षेत्र में लाटू देवता के प्रति लोगों में बड़ी श्रद्घा है। लोग अपनी मनोकामना लेकर लाटू के मंदिर में आते हैं। कहते हैं यहां से मांगी मनोकामना जरुर पूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें