फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: भारत की जीत का मजा हुआ किरकिरा, जब पुलिस के बजे डंडे

Mon, 05 Jun 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
baval
पाक‌िस्तान को जबरदस्त मात देने के बाद भारत की जीत का जश्न उस वक्त क‌िरक‌िरा हो गया जब पुल‌िस व‌िलेन बन गई। जश्न में डूबे लोगों की बात पर पुल‌िस इस तरह ब‌िगड़ गई क‌ि लाठी-डंडे तक चल गए। 
विज्ञापन

2 of 7
baval
चैंपियन ट्रॉफी मैच में भारत की पाक पर जीत के बाद जश्न मनाने के दौरान कुछ उपद्रवी युवकों ने घंटाघर पर खूब हुड़दंग मचाया। राहगीरों की गाड़ियां रोकने से पुलिस के मना करने पर वो आपा खो बैठे और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पथराव और भगदड़ में दो सिपाही समेत कई लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन

3 of 7
baval
एक सिपाही धर्मेंद्र की आंख में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद घंटाघर पर कई थानों की फोर्स तैनात कर छावनी में तब्दील कर दिया गया। रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही भारत ने मैच जीता, जश्न मनाने को घंटाघर पर युवाओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। 

4 of 7
baval
आतिशबाजी और भारत माता के जयकारों के बीच कुछ शरारती युवकों ने राहगीरों की गाड़ियां रोकनी शुरू कर दी। पुलिस के समझाने पर भी वो नहीं माने, उल्टा पुलिस से उलझ गए। 
विज्ञापन

5 of 7
baval
उनको तितर-बितर करने को पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के बल प्रयोग करने पर युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के दौरान भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

6 of 7
baval
भगदड़ में गिरने से कई लोग चोटिल हो गए। जबकि पत्थर लगने से सिपाही धर्मेंद्र और एक अन्य सिपाही घायल हो गया। सिपाहियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
baval
एसपी सिटी प्रदीप रॉय के मुताबिक हुड़दंग मचाने वाले युवक नशे में थे। पुलिस के रोकने पर भी वो नहीं माने। वहां से हटने को कहने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। दो युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें