दशहरा 2017: 'सत्य' बाण ने हर लिए अहंकारी रावण के प्राण, चारों ओर गूंज उठा जय श्री राम
Sat, 30 Sep 2017 09:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
dussehra
- फोटो : amar ujala
देवभूमि की राजधानी में सत्य के बाण ने एक बार फिर अहंकारी रावण के प्राण हर लिए। रावण का दहन हुआ तो मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
dussehra
शनिवार शाम को दून के परेड ग्राउंड में लगे दशहरे मेले को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
dussehra
जब तीर चलाकर रावण का दहन किया तो मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।
dussehra
इसके साथ ही शहर के प्रेमनगर, पटेलनगर और दरबार साहिब में भी दशहरे का उत्सव व लंका दहन धूमधाम से मनाया गया। वहीं शस्त्र पूजन भी किया गया।
dussehra
वहीं साधुराम इंटर कॉलेज में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ । पिछले साल के मुकाबले ऊंचाई 10 फीट अधिक है।