घोषित हुआ बदरी-केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का दिन, इस दिन बंद होंगे कपाट
Sat, 30 Sep 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
badrinath dham
उत्तराखंड के प्रसिद्ध धाम केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख घोषित कर दी गई है।
kedarnath
- फोटो : amar ujala
शनिवार को दशहरे के मौके पर बदरी-केदार समिति द्वारा इस बात की घोषणा की गई।
badrinath dham
बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 19 नवम्बर को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे।
kedarnath temple
जबकि भैयादूज के पावन पर्व पर 21 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।
madmaheshwar
- फोटो : amarujala
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 27 अक्तूबर को बंद होंगे। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के आधार पर तिथि घोषित की गई।