फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के शरीर पर 20 निशान, बयां कर रहे हैं दरिंदगी की दास्तां 

Tue, 30 Jan 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
rape
हरिद्वार में महिला जज के घर से बरामद की गई महज 14 साल की किशोरी के संग हुए अपराध के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। हरिद्वार में महिला जज के घर से बरामद की गई महज 14 बरस की किशोरी के शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं है, जहां चोट के निशान न हो। एक, दो नहीं बल्कि चोट के पूरे 20 निशान है। कुछ चोट ताजी है तो कुछ निशान पुराने है।
विज्ञापन

2 of 5
Police
ये निशान दरिंदगी की दास्तां चीख-चीख कर बयां कर रहे है। बेहद मासूम सी दिखने वाली किशोरी के शरीर पर इतने निशान देखकर एक बारगी न्यायिक, पुलिस अफसर भी सन्न रह गए। जिला अस्पताल में इमरजेंसी में जब किशोरी का मेडिकल हुआ तब हैवानियत का खुलासा हुआ। सिर से लेकर पैर तक निशान ही निशान थे। हाथ में चोट के निशान अभी भी ताजे ही थे। सिर में भी कई चोट थी।

 
विज्ञापन

ये माना जा रहा है कि डंडे या वजनरदार धातु से किशोरी पर जुल्म ढाया जाता रहा होगा। ये दरिंदगी की पराकाष्ठा ही है, इस दरिंदगी का सिलसिला करीब पिछले एक साल से चरम पर था। पिछले तीन से चार बरस से किशोरी महिला जज के घर ही रह रही थी, लेकिन उसे कौन और क्यों पीटता था, इस बात की अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। ये बात पुलिस को जब किशोरी बयान देगी, तब ही साफ हो पाएगी। 

 

4 of 5
महिला जज दीपाली शर्मा के पिता भी न्यायिक सेवा में रहे है। उनका भाई कुलदीप शर्मा भी उत्तराखंड में सिविल जज (एसडी) के तौर पर कार्यरत है और पति भारतीय सेना का हिस्सा है। वह लक्सर में भी तैनात रह चुकी हैं और करीब एक वर्ष पहले प्रमोशन के बाद हल्द्वानी से ही ट्रांसफर होकर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नैनीताल हाईकोर्ट ने हटा दिया राष्ट्रपति शासन - फोटो : PTI
किशोरी कैसे महिला जज के घर पहुंची, उसके माता पिता कहां है। वो क्यों चुप थे। ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है। जिला जज और एसएसपी ने हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है, पर हाईकोर्ट का दरवाजा किसने खटखटाया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। किशोरी के माता पिता आखिर कहां है, वो क्यों नहीं आए। उन्होंने बेटी के साथ हो रही दरिंदगी को लेकर आवाज क्यों नहीं उठाई। ये गौर करने वाली बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें