फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...

Mon, 12 Apr 2021 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ में चैत्र सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कोविड के साए में 35 लाख श्रद्धालुओं और संतों ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में सभी 13 अखाड़ों के संतों ने राजसी ठाठ के साथ शाही स्नान किया।

गंगा किनारे सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ हाथों में डमरू, त्रिशूल, गदा और ध्वज थामे संतों का शाही स्नान देखते ही बन रहा था। वहीं, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम भी तार-तार नजर आए।

महाकुंभ 2021: तीनों बैरागी संतों की भीड़ 10 अखाड़ों पर पड़ी भारी, स्नान के लिए देना पड़ा दोगुना समय, तस्वीरें...  

अखाड़ों के शाही जुलूस के दौरान अधिकांश संतों ने मास्क नहीं पहना था। बता दें कि हाल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि कोविड संक्रमित मिले थे। वहीं, जूना और श्री निरंजनी अखाड़े में संतों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में कोविड सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी हो जाता है।

महाकुंभ 2021: शाही स्नान पर आसमान में हुई एक अनोखी घटना, देव स्नान से पहले दिखता है ऐसा नजारा, तस्वीरें...

शाही स्नान के लिए रविवार दोपहर से बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। रात करीब 12 बजे से श्रद्धालुओं ने स्नान शुरू कर दिया। हालांकि, स्नान का शुभ मुहूर्त सोमवार तड़के चार बजे से पांच बजे तक और दोपहर 12 से 12.45 बजे तक था।
विज्ञापन

2 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
सुबह आठ बजे तक श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर भी स्नान किया। भीड़ बढ़ने पर सुबह सात से आठ बजे तक हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पूरी तरह पैक रहे। इसके बाद मेला पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट श्रद्धालुओं से खाली करवा दिए और अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए रिजर्व कर दिए। हरकी पैड़ी क्षेत्र की सफाई और सैनिटाइजेशन किया गया। सुबह साढ़े नौ बजे ब्रह्मकुंड में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संतों ने सबसे पहले स्नान किया।
विज्ञापन

3 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
इनके साथ आनंद अखाड़े के संत भी थे। इसके बाद जूना अखाड़े के संतों के साथ अग्नि और आह्वान अखाड़े के संतों ने स्नान किया। जूना अखाड़े के साथ ही सबसे आखिर में किन्नर अखाड़े के संतों ने भी शाही स्नान किया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के साथ अटल अखाड़े के संतों ने स्नान किया। इसके बाद क्रमवार बैरागियों के निर्मोही, दिगंबर और निर्वाणी अखाड़ों के संतों ने शाही स्नान किया।

4 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
बड़ा उदासीन, नया उदासीन के बाद आखिरी में शाम को निर्मल अखाड़े के संतों ने डुबकी लगाई। छावनी से अखाड़ों के संत राजसी ठाठ-बाठ के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे। बैरागियों के जय श्रीराम और नागा संन्यासियों के हर-हर महादेव के जयकारों से हरकी पैड़ी क्षेत्र गूंजती रही। शाम सात बजे तक सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

5 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
मेला आईजी संजय गुंज्याल के मुताबिक सोमवती अमावस्या पर 35 लाख लोगों ने हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के घाटों पर डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि मेला सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है। अब हमें 14 अप्रैल के स्नान को लेकर तैयारी करनी है। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, मेला अधिकारी दीपक रावत अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

6 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने सोमवती अमावस्या का शाही स्नान नहीं किया। महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर भी वह गुजरात के जूनागढ़ में होने के चलते डुबकी नहीं लगा पाए थे। वहीं, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने भी कोरोना संक्रमित होने के कारण सोमवार को शाही स्नान नहीं किया।
विज्ञापन

7 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सोमवती अमावस्या का शाही स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। ट्रैफिक पर आठ अप्रैल से रोक लगाई जानी थी, लेकिन 11 अप्रैल की रात को यातायात रोका गया। स्नान के दौरान हरिद्वार वासियों और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी गई। इसके लिए मैंने खुद दो दिन हरिद्वार में कैंप किया। शाही स्नान के जुलूस के दौरान कुछ दिक्कतें जरूर हुईं। रात 12 बजे से ही स्नान शुरू हो गया था। हरकी पैड़ी पर आम श्रद्धालुओं ने सुबह सात बजे तक जमकर स्नान किया।
विज्ञापन

8 of 8
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सभी 13 अखाड़ों का शाही जुलूस हरिद्वार-देहरादून हाईवे से होकर हरकी पैड़ी पहुंचा। ऐसे में श्रद्धालु संतों और नागा संन्यासियों के दर्शन के लिए हाईवे और फ्लाईओवर पर पहुंच गए। शाही जुलूस को देखते ही हाईवे की दूसरी लेन और फ्लाईओवर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें