कुंभ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड सरकार की ओर से सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर भी अखाड़ों की शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने 17 कुंतल गुलाब के फूल बरसाए। शाही स्नान पर अखाड़ों की छावनियों से क्रमवार से संतों के जत्थे हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में स्नान के लिए निकले। जत्थों में संत पैदल, घोड़ों, रथों और वाहनों में सवार थे।