फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में रथ पर सवार होकर शाही स्नान में पहुंची भाजपा सरकार की महिला सशक्तीकरण मंत्री, तस्वीरें...

Wed, 06 Feb 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
rekha arya - फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या ने मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज कुंभ में गंगा में डुबकी लगाई और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। शाही स्नान के दौरान साधु संतों ने महामंडलेश्वर की तर्ज पर मंत्री का सम्मान किया। अखाड़ों के शाही जुलूस यात्रा में मंत्री रथ पर सवार होकर निकलीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rekha arya - फोटो : अमर उजाला
अपने पति जीएस साहू के साथ मंत्री रेखा आर्या श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा के महंत हरि गिरि जी महाराज जूना अखाड़ा के शिविर में पहुंचीं। ब्रह्म मुहूर्त में अपने गुरु के सानिध्य में मंत्री ने अपने पति के साथ मां गंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की।
 
विज्ञापन

3 of 5
कुंभ मेला 2019
मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में शाही स्नान में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के जुलूस में सभी साधु संतों के साथ महामंडलेश्वर शंकराचार्य अपने-अपने सिंहासन पर विराजमान होकर निकले।

4 of 5
कुंभ मेला 2019
जुलूस के सबसे आगे आचार्य वासुदेवानंद सरस्वती का रथ चल रहा था। जूना अखाड़ा के संरक्षक बतौर आचार्य ने मंत्री को मुखमणि महामंडलेश्वर की तरह सिंहासन पर बिठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rekha arya
इस पूरी धार्मिक यात्रा के दौरान सबसे प्रमुख बात यह रही कि यति लक्ष्मी बहन को आज प्रयागराज में महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। मंत्री ने इस मौके पर साधु संतों के साथ ही सभी महामंडलेश्वर और सभी अखाड़ों के अध्यक्षों से वर्ष 2021 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ में पहुंचने का विनम्र निवेदन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें