धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष चार्टर्ड विमान से शाम सवा चार बजे खजुराहो से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वह देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी के लिए रवाना हुए।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।
कुलदीप यादव की शादी में पहुंची हस्तियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम
मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ते, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया है।
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमे सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की व्यवस्था की गई, वहीं शाम चार बजे से हाई टी परोसी गई। रात 11 बजे से बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोजन का आयोजन रखा गया। इसी दिन बीयर गार्डन में सुबह 11 बजे से हल्दी समारोह आयोजित किया गया। साथ ही शाम सात बजे से सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।