रुद्रपुर में पुलिस से प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, हंगामा कर रहे किसानों को रोकने के दौरान पुलिस की किसानों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। लेकिन किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। किसान एक बेरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद किसानों को पुलिस ने दूसरे बैरियर पर बड़ी मुश्किल से रोका। किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।