फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड पुलिस पर फूटा किसानों का गुस्सा, झड़प में पुलिसकर्मी की वर्दी फटी, नोच डाले कंधों पर लगे स्टार, तस्वीरें...

Sat, 26 Dec 2020 12:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों की बॉर्डर पर लगाए गए बैरियरों पर जमकर झड़प हुई। सितारगंज में किसानों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर बेरिकेडिंग तोड़ दिए। पुलिस ने कुछ दूर तक दोनों वाहनों पर डंडे बरसाए लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच किसानों को रोकने के दौरान एसएसआई सुधाकर जोशी, झनकइया के थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल और उनका गनर ताजुद्दीन वाहनों की चपेट में आने से घायल हो गए। सिसईखेड़ा में बेरिकेडिंग तोड़कर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नानकमत्ता के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के दाहिने हाथ और बाएं पैर पर चोट लग गई। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नानकमत्ता में झड़प के दौरान एसओ की वर्दी फट गई। वर्दी पर लगे स्टार भी किसानों ने नोच डाले गए। बाजपुर में भी बेरिकेडिंग तोड़कर किसानों के 400 वाहनों का जत्था दिल्ली कूच कर गया। इसके अलावा कई जगहों पर पुलिस के रोके जाने पर किसान अपने वाहन छोड़कर पैदल ही चल दिए। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर की यूपी सीमा से सटे मलसी गांव, रामनगर आदि गांवों से करतारपुर, सुवा नगला होते हुए रुद्रपुर और किच्छा के सैकड़ों किसानों ने यूपी की सीमा में प्रवेश किया। इधर, एनएच-74 से सटे यूपी के डिबडिबा गांव से भी रुद्रपुर और गदरपुर के कई किसान दिल्ली रवाना हुए। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
काशीपुर में भी जसपुर में धर्मपुर चौकी के सामने किसान नेताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। परमानंदपुर मोड़ के पास पुलिस ने किसानों को घेरा। यहां एसओ आईटीआई विद्यादत्त जोशी ट्रैक्टर के आगे लेट गए। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उनके साथ अन्य पुलिस कर्मियों ने भी ट्रैक्टर के आगे डेरा डाल दिया लेकिन किसानों का काफिला पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए बाजपुर की ओर रवाना हो गया। काशीपुर के आईजीएल तिराहे पर पुलिस के घेरे को तोड़ने के प्रयास में ट्रैक्टर की चपेट में आने से कई पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर पर काबू पाने के प्रयास में कांस्टेबल विनय कुमार की अंगुली में चोट लग गई। स्थिति काबू करने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर बंद कर दिया। गदरपुर में किसान बड़ी संख्या में डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा अनूप सिंह के साथ दिल्ली रवाना हुए। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
किच्छा में पुलभट्टा में दो घंटे तक किसानों ने हंगामा किया। शुक्रवार को हल्द्वानी से भी किसानों का एक जत्था आंदोलनकारियों के समर्थन में दिल्ली कूच कर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें