फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

Sun, 28 Feb 2016 08:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
विदेशी रेसलरों द्वारा घायल होने के बाद बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल से खली डिस्चार्ज हो गए। लेकिन दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली डॉक्टरों के मना करने के बाद भी 28 फरवरी को फाइट करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

2 of 8
शुक्रवार को देहरादून स्थित सीएम आवास पहुंचे और पत्रकारों के सामने फिर हुंकार भरी। खली ने एलान किया कि हल्द्वानी में हुई फाइट में लगी चोट से गिरे खून की एक-एक बूंद का हिसाब ब्रॉडी समेत तीनों रेसलर से लूंगा।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

3 of 8
खली ने कहा कि हॉस्पिटल में मैंने आम दिनों की तरह डायट ली है। वैसे तो डॉक्टर ने मुझे दो सप्ताह आराम करने को कहा है, लेकिन मैं लडूंगा और सभी को चित कर दूंगा।

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

4 of 8
महिला रेसलर चेल्सिया ग्रीन के बारे में बताया कि उनके कंधे का ऑपरेशन किया गया है, इसलिए वह 28 फरवरी को नहीं लड़ पाएंगी।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

5 of 8
खली ने कहा कि रेसलिंग में ऑडियंस नकली, चेयर प्लास्टिक सहित प्रायोजित गोलियां आदि कई डिसअप्वाइंट करने वाली बातें कही जाती हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

6 of 8
खली ने पत्रकारों को बताया कि हल्द्वानी में 24 फरवरी को हुए रेसलिंग मैच में जितनी भीड़ जुटी थी उतनी भीड़ डब्लूडब्लूई की रेसलिंग में भी देखने को नहीं मिलती। मेरे डब्लूडब्लूई छोड़ने से ही चैनल की टीआरपी गिर गई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

7 of 8
रेसलिंग मुकाबलों को चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरा घर पांवटा साहिब हिमाचल में है। पहाड़ी राज्य होने की वजह से उत्तराखंड से मुझे बेहद लगाव है। यही वजह है कि मैंने रेसलिंग प्रतियोगिता की शुरूआत देवभूमि उत्तराखंड से शुरू की है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी विदेशी रेसलर से बदला लेंगे खली

8 of 8
अगला मैच पांच मार्च को जालंधर में होगा। खली ने कहा कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में होने जा रहे रेसलिंग शो में उनकी एकेडमी के 30 रेसलर विपक्षियों को चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें