फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आराम मिलते ही खली ने नाश्ते में खाए 36 अंडे, 5 किलो फल

Sat, 27 Feb 2016 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ शो के दौरान विदेशी रेसलरों संग हुई फाइट में गंभीर रूप से घायल खली को देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया गया, जहां दवाओं से आराम मिलते ही खली ने नाश्ता मांगा।
विज्ञापन

तस्वीरें: आराम मिलते ही खली ने नाश्ते में खाए 36 अंडे, 5 किलो फल

2 of 7
देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में दवाओं से आराम मिलते ही सुबह खली ने अस्पताल प्रशासन से सबसे पहले नाश्ता मांगा। अस्पताल के डॉ. पाल ने बताया कि खली ने 36 अंडे, पांच बर्गर, पांच किलो फल और चार लीटर जूस नाश्ते में लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: आराम मिलते ही खली ने नाश्ते में खाए 36 अंडे, 5 किलो फल

3 of 7
विदेशी रेसलरों के साथ हुई फाइट में गंभीर रूप से घायल द ग्रेट खली को बृहस्पतिवार सुबह एयरलिफ्ट कर देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज लाया गया। हल्‍द्वानी में हुई फाइट में कनाडा के ब्रॉडी स्टील, अमेरिका के माइक नॉक्स और पुर्तो रिको के अपोलो ने फाइट के दौरान खली पर कुर्सी से प्रहार कर किया था जिसमें खली लहूलुहान हो गए थे।

तस्वीरें: आराम मिलते ही खली ने नाश्ते में खाए 36 अंडे, 5 किलो फल

4 of 7
हल्द्वानी में हंगामे के बाद दून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 28 फरवरी को प्रस्तावित द ग्रेट खली रिटनर्स शो को लेकर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: आराम मिलते ही खली ने नाश्ते में खाए 36 अंडे, 5 किलो फल

5 of 7
दर्शकों के लिए पानी की बोतल, बिस्कुट और चिप्स के पैकेट तक ले जाने की रोक रहेगी। यहां करीब 30 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। शो के दिन स्टेडियम जाने के लिए कई मार्ग बनाए गए हैं, ताकि यातायात बाधित न हो सके।
विज्ञापन

तस्वीरें: आराम मिलते ही खली ने नाश्ते में खाए 36 अंडे, 5 किलो फल

6 of 7
हल्द्वानी में हंगामे के बाद खली शो पर हर किसी की नजर टिकी है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ नए सिरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नए हालातों को लेकर व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने दोपहर बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा चक्र को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: आराम मिलते ही खली ने नाश्ते में खाए 36 अंडे, 5 किलो फल

7 of 7
कहा गया कि रेसलिंग शो को देखने के लिए देश के तमाम हिस्सों के अलावा विदेशों से लोग आएंगे। इसलिए वीआईपी और दर्शकों के लिए अलग रूट रहेगा। दाते ने बताया कि हल्द्वानी जैसे हंगामे की पुनरावृत्ति टालने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें