उत्तराखंड के गदरपुर में पशु तस्करों के हमले में जान गंवाने वाले कांस्टेबल बसंत बोरा के दो बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा एसएसपी केवल खुराना ने संभाला है।
विज्ञापन
शहीद कांस्टेबल के बच्चों की जिम्मेदारी लेने वाले 'सिंघम' को सलाम
2 of 5
दोनों बच्चों की कॉलेज तक की शिक्षा में आने वाला खर्च वे वहन करेंगे। एसएसपी केवल खुराना ने हल्द्वानी जाकर परिजनों से मुलाकात कर बसंत की मौत पर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
शहीद कांस्टेबल के बच्चों की जिम्मेदारी लेने वाले 'सिंघम' को सलाम
3 of 5
केवल खुराना ने व्यक्तिगत रुप से 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को सौंपा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार आजीवन पुलिस परिवार का सदस्य रहेगा और बसंत का नाम गैलेंट्री अवार्ड के लिए भेजा जाएगा।
शहीद कांस्टेबल के बच्चों की जिम्मेदारी लेने वाले 'सिंघम' को सलाम
4 of 5
एसएसपी ने कहा कि बसंत की पत्नी को पुलिस विभाग में नौकरी दी जाएगी। एसएसपी खुराना ने कहा कि बसंत के पिता को जब भी मेडिकल केयर के लिए वाहन की जरुरत होगी, उन्हें रुद्रपुर से वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
शहीद कांस्टेबल के बच्चों की जिम्मेदारी लेने वाले 'सिंघम' को सलाम
5 of 5
बसंत के दोनों बच्चों रोहित और पूजा की कॉलेज तक की शिक्षा में आने वाले खर्च को एसएसपी वहन करेंगे। जिसके लिए प्रत्येक महीने धनराशि चेक के रुपए में परिजनों को प्रदान की जाएगी।