फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 4 से 10 बजे तक दिल को रखें जरा संभालकर, वजह जरूर पढ़ लीजिए..

Fri, 19 Jan 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
1 of 6
दिल - फोटो : फाइल फोटो
सुबह चार से दस बजे तक दिल को जरा संभालकर रखें। इसके पीछे की वजह जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
heart attack - फोटो : demo pic
सर्द मौसम का सबसे ज्यादा असर दिल के रोगियों पर पड़ता है। इस समय इससे पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पतालों में सबसे अधिक है। डाक्टरों के मुताबिक हृदय रोगियों के लिए सुबह चार से दस बजे तक का समय सबसे ज्यादा संवेदनशील होता है। ऐसे में इस दौरान उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
द‌िल - फोटो : getty images
डाक्टरों के मुताबिक जब सर्दी ज्यादा होती है तो केटीकोलामीन कारिसाव बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। ऐसे में ऐसे रोगियों को ब्लड प्रेशर की दवाई नहीं छोड़नी चाहिए।

4 of 6
द‌िल
कस्बे के प्रमुख चिकित्सक डा. यशपाल अग्रवाल व डॉक्टर उमादत्त शर्मा की मानें तो स्वस्थ रहने के लिए भोजन में नमक व चिकनाई का प्रयोग कम करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम, योग व ध्यान आदि करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
depression - फोटो : demo pic
इससे मानसिक तनाव कम होता है। एसीएमओ डा. एचबी शक्या के मुताबिक सर्दी में दिल के रोगियों को अपने दिल का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Smoking - फोटो : demo pic
चिकित्सकों के मुताबिक धूम्रपान करने वाले, अधिक नमक लेने वाले, अधिक शराब पीने वाले, गुस्सा और चिंता करने वाले, डायबिटिक से पीड़ित मरीज, मोटापा और व्यायाम न करने वाले लोगों में हार्ट अटैक की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें