रविवार को केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में तीर्थ पुरोहित भगत प्रसाद बगवाड़ी ने राष्ट्रपति को पूजा करवाई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से एक दक्षिणा में एक खास चीज मांगी। जानिए क्या कहा उन्होंने...
विज्ञापन
2 of 5
kovind
प्रात: 8.36 बजे पुजारी ने सबसे पहले आचमन कराया। इसके बाद गोत्र पूजन कर पूजा का संकल्प कराया। इसके बाद राष्ट्रपति ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शिव स्तुति और विभिन्न रूपों के साथ रुद्राभिषेक व महाभिषेक के कई श्लोकों का उच्चारण कर पूजा की।
विज्ञापन
3 of 5
kovind
पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति जैसे ही पुजारी बगवाड़ी को दक्षिणा भेंट देने लगे, तो बगवाड़ी ने दोनों हाथ जोड़कर राष्ट्रपति से कहा कि उन्हें दक्षिणा नहीं चाहिए। यह, उनका सौभाग्य है कि उन्हें देश के प्रथम नागरिक की बाबा केदार के दरबार में पूजा करने का अवसर मिला है।
4 of 5
kovind
उन्होंने राष्ट्रपति से केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल कोठियाल को सम्मान दिलाने का आग्रह कर कहा कि उस व्यक्ति ने ही आपदा के बाद विकट हालतों से जूझकर तीन वर्ष में केदार यात्रा को नया मुकाम दिया है।