भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली आज अपने धाम केदारनाथ पहुंच चुकी है। यहां, हजारों भक्तों ने पुष्प वर्षा के साथ बाबा केदार की डोली का स्वागत किया। डोली को नव निर्मित भंडारगृह में विराजमान किया गया है।
आपदा के बाद, डोली पहली बार अपने भंडारगृह में विराजमान हुई है। इससे पूर्व, सुबह छह बजे गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर में बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली की पुजारी गौरी शंकर गोस्वामी और बागेश लिंग ने पूजा-अर्चना की।
साथ ही डोली का अभिषेक व श्रृंगार कर आरती उतारी गई। भक्तों के जयकारों और सेना की बैंड धुनों के बीच बाबा केदार की डोली जंगलचट्टी, भीमबली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप होते हुए दोपहर बाद अपने धाम केदारनाथ पहुंची।