फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश की दस तस्वीरें: टेकऑफ करने के दो मिनट बाद ही लगी आग, एक के बाद एक हुए तीन धमाके

Tue, 18 Oct 2022 06:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
1 of 10
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीपैड से टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं।

मृतकों में चार महिलाएं हैं। घटना का कारण खराब मौसम और अचानक घाटी में कोहरा छा जाना बताया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के छह यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए।

दर्शन करने के बाद सभी को हेलीकॉप्टर से लौटना था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर में अचानक आग लग गई और क्रैश होकर वह जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन

2 of 10
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन

3 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि सभी शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

4 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खराब मौसम और घाटी में छाया कोहरा दुर्घटना का कारण बना।
विज्ञापन

5 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के केदारनाथ एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब होने लगा था। इसके बाद भी पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ान का जोखिम लिया।
विज्ञापन

6 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में बेस कैंप के समीप होटल व टेंट संचालन कर रहे ऊखीमठ ब्लॉक के किमाण गांव निवासी के अजय पुष्पवाण, कुलदीप रावत और लक्ष्मण राणा बताते हैं कि मंगलवार सुबह छह बजे से ही केदारघाटी से हेलीकॉप्टरों की आवाजाही शुरू हो गई थी। साथ ही पैदल मार्ग पर भी बाबा के जयकारों के साथ यात्रियों का आना-जाना हो रहा था।
विज्ञापन

7 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपन के बीच हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं से आ रही हवा से ठंड का एहसास होने लगा था। 11 बजे के बाद जिस तरह से मौसम खराब हुुआ, उसकी कल्पना किसी को नहीं था। अचानक बादल घिरे और बारिश होने लगी।

8 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
कोहरा इतना घना छाया, ऐसे तो बरसाती सीजन में भी नहीं छाया रहता। तभी नदी घाटी की तरफ एक के बाद एक जोरदार तीन धमाके हुए, जिन्होंने केदारपुरी में रहने वाले हर व्यक्ति के मन में खौफ पैदा कर दिया। हादसे का पता लगते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।

9 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का कहना है कि हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना के बाद से केदारनाथ में रूके यात्रियों में दहशत का माहौल है। जिन यात्रियों ने हेलीकॉप्टर से वापसी की टिकट करा रखी हैं, उनमें तो कई बहुत ही डरे हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हादसा: मेरे हाथ कांप रहे थे...धड़कने तेज थी, बोले सागर- मेरी पहली धाम यात्रा में खौफनाक मंजर जुड़ गया
विज्ञापन

10 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
किमाणा गांव के अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना के करीब दो घंटे बाद करीब दस-बारह यात्रियों से बातचीत की तो उनका कहना था कि वह अब पैदल ही वापसी करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें