फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Helicopter Crash: मुनाफे की होड़ में हांफ रहे हेलीकॉप्टर, हादसे के बाद कल बंद रही हेली सेवा, आज शुरू

Wed, 19 Oct 2022 09:49 AM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियां पुराने दोयम दर्ज के हेलीकॉप्टरों का प्रयोग कर रही हैं। यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। पहले भी यात्राकाल में टेकऑफ व लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन, शासन इस बारे में सुध नहीं ले रहा है। इस संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा डॉटकॉम के संचालक एएनके श्रीनिवास ने दो वर्ष पूर्व हाईकोर्ट में इस संबंध में याचिका दायर की थी।

आज बुधवार सुबह छह से धाम में फिर हेली सेवा शुरू हो गई है। कल हादसे के बाद दिनभर हेली सेवा बंद कर दी गई थी। सूत्रों की मानें तो जितनी भी कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं, वे 12 से 15 वर्ष पुराने हैं। साथ ही उनके कई महत्वपूर्ण उपकरण भी जवाब दे रहे हैं, जो टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान अक्सर खराब होते रहते हैं। दो वर्ष पूर्व तो केदारनाथ हेलीपैड पर खड़े हेलीकॉप्टर के स्टैंड तक टूटा हुआ पाया गया। बावजूद हेलीकॉप्टर ने इसी हालत में उड़ान भरी और यात्रियों को ले गया।
 
इसी कंपनी का  हेलीकॉप्टर वर्ष 2017 में बदरीनाथ में क्रैश हो चुका था। केदारनाथ में भी वर्ष 2018 व 2019 में हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टर अलग-अलग तिथि पर टेकऑफ के दौरान क्रैश होते-होते बच गए थे। बावजूद यूकाडा व डीजीसीए आंख मूंदे हुए हैं। यात्री व्यवस्थाओं को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा डॉटकॉम के संचालक एएनके श्रीनिवासन ने दो वर्ष पूर्व हाईकोर्ट नैनीताल में याचिका दायर की है।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने केदारघाटी में हेलीपैड निर्माण व डीजीसीए द्वारा नव निर्मित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर की उड़ान की अनुमति को लेकर भी सवाल किया था। साथ ही हेलीपैड पर यात्री सुविधाएं न होने, बिना इंजन बंद किए हेलीकॉप्टर में फिलिंग करने, नए हेलीपैड को मानकों के विपरित अनुमति देने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वैष्णु देवी यात्रा की तर्ज पर अधिकतम दस वर्ष लाइसेंस अवधि वाले हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति देने की मांग की है।

4 of 5
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
6 से 13 तक पहुंची हेली कंपनियों की संख्या 
जून 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ यात्रा पैदल यात्रा को सुरक्षित व सुलभ बनाने के दावों के बीच प्रदेश सरकारों का ध्यान हेलीकॉप्टर सेवा पर अधिक रहा है। यही कारण है कि वर्ष 2014 में जहां केदारनाथ यात्रा में सिर्फ 6 हेली कंपनियों ने अपनी सेवा दी थी। वहीं, यह संख्या 2016 व 2017 में 13 तक जा पहुंची। लेकिन 2018 व 2019 में हेली कंपनियों की संख्या कम रही। वर्तमान में भी नौ हेली कंपनियां केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें...केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: कंपनियों की मनमानी की कहानी, साथ ही पढ़ें जो बच गए उनकी जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टरों की अत्यधिक उड़ान केदारघाटी और धाम के लिए सही नहीं हैं। यूकाडा के साथ सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए हेली सेवा को कम से कम करना चाहिए।
-चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरणविद् एवं गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित, गोपेश्वर/चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें