केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : अमर उजाला
हेलीपेड तो बना दिए, पर सड़क नहीं सुधारी
केदारनाथ के लिए जिन नौ हवाई कंपनियों को यात्री हेलिकॉप्टर उड़ाने की छूट दी गई है, उनमें तीन पिंकल एयर प्रा. लि., चिप्सन एविएशन और थंबी एविएशन के हेलीपैड फाटा से करीब डेढ़ से तीन किमी के फासले पर जामू गांव तक की रोड पर बनाए गए हैं। लेकिन इस मार्ग की हालत बेहद खराब है और बड़े-बड़े गड्ढ़े हैं। हैरानी है कि इस मार्ग की दुर्दशा इस पर गुजरने वाले मंत्रियों, विधायकों, प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों, इंजीनियरों और तमाम महानुभावों को नहीं दिखाई देती।