केदारनाथ क्षेत्र में 14 वर्ष में 10 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान जहां सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर सहित पांच हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं। वहीं, अन्य में तकनीकी खामियां आई हैं।
-12 जून 2010 को केदारनाथ में हेलिकॉप्टर से जुड़ी पहली दुर्घटना हुई थी। उस समय प्रभातम हेली कंपनी के हैलीपैड पर खड़े हेलिकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई थी। मृतक, हेली कंपनी का ही कर्मचारी था।
-वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ में रेस्क्यू के दौरान 21 जून को एक निजी हेलिकॉप्टर जंगलचट्टी में क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।