फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा की बरसीः तस्वीरों में देखें तबाही के बाद कैसे बदला केदार बाबा के मंदिर का स्वरूप

Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 की जिस आपदा ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। बाद के पुनर्निर्माण कार्यों ने काफी हद तक मरहम लगाने का काम किया है। अब केदारपुरी भव्य स्वरूप में नजर आ रही है।
 
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
धाम को भव्य स्वरूप प्रदान करने वाले कामगार और कार्यदायी संस्थाओं का कहना है कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। बाबा में पीएम मोदी की आस्था ही है कि उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों की व्यक्तिगत मानीटरिंग की।
 
 
विज्ञापन

3 of 7
तकरीबन 80 प्रतिशत पुनर्निर्माण काम पूरे हो चुके हैं। संभावना है कि 2020 तक धाम का पुनर्निर्माण पूरा हो जाएगा। आपदा के उस भयानक मंजर के छह साल के बाद केदारनाथ धाम की पूरी तस्वीर बदल गई है।

 

4 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद केदारघाटी के पुनर्निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले कार्यकाल में केदारनाथ पुनर्निर्माण का काम शुरू करवाया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
प्रधानमंत्री ने 20 अक्टूबर 2017 को केदारनाथ में करोड़ों की लागत से पांच पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था। सरस्वती और मंदाकिनी के संगम से केदारनाथ मंदिर के बीच कोई भी दुकान नहीं है, जिससे मंदिर का दृश्य दूर से दिखाई देता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
मंदिर के दोनों ओर मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी की धारा के समानांतर पूरे परिसर को घेरते हुए बोल्डर की पहली दीवार बनी है। इसके बाद दूसरा घेरा धातु की जालियों के कवच वाली पत्थरों की दीवार का और तीसरा घेरा कंक्रीट की दीवार का है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केदारघाटी को वापस उसके स्वरूप में लाने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के जवानों ने कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में मोर्चा संभाला और केदरानाथ में पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें