बोल्डरों के बीच से युवक का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरीश को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर केदारघाटी से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। रेस्क्यू दल में एसडीआरएफ के एसआई प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम, आरक्षी दिंगबर, रामनरेश, धमेंद्र गोसाईं और होमगार्ड अरुण और अशोक शामिल थे।