फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा 2013 : सिर्फ दो मिनट का समय लगा सब तहस-नहस हो गया

Tue, 16 Jun 2020 12:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
सब आनंद में थे। 16 जून 2013 की शाम को अचानक पानी बढ़ गया था। लग रहा था कि धीरेे-धीरे सब शांत हो जाएगा। रात भर हम सोये नहीं थे। मंदिर के पीछे आनंदगिरी का आश्रम भी बह गया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
17 जून को सुबह पांच बजे जब मैने मंदिर की ओर जाना शुरू किया तो देखा तो चारो ओर लाशों का ढेर लगे हुए थे। बाजार ठीक था। मैने मंदिर की ओर बढ़ना शुरू किया। चारों और तबाही का ही नजारा था।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
मंदिर और आसपास के कई भवन बचे हुए थे। हम स्थिति का ही जायजा ले रहे थे कि अचानक एक बवंडर उठा। मैं एक मकान की दूसरी मंजिल में पहुंच गया। दो मिनट के अंदर ही जो कुछ बचा था, वह भी तबाह हो गया।

4 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
चारों और मलबा और पानी। बिरला की धर्मशाला, अन्नपूर्णा मंदिर, सहारा का गेस्ट हाउस सब कुछ तबाह हुआ। मंदिर के पीछे एक बड़ी शिला आकर टिक गई थी। मंदिर के आगे नंदी गण, गणेश परिवार सुरक्षित थे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
मैंने मंदिर के अंदर पैर रखा तो दलदल का अहसास हुआ। गौर से देखा तो महादेव शिला का ऊपरी सिरा नजर आया। वहीं से प्रणाम कर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
मैने कई लोगों को दम तोड़ते देखा। कुछ नहीं कर सकता था। पानी का वेग इतना था कि लोगों के कपड़े तक उतर गए। 19 जून को सबसे पहले हेली सर्विस केदारनाथ पहुंची। (केदारनाथ की आपदा के दौरान पुरोहित श्रीनिवास  पोस्ती केदारनाथ में ही मौजूद थे। पोस्ती तीन बाद हेली सर्विस के जरिए केदारनाथ से निकाले गए। उनका अनुभव उन्हीं की ज़ुबानी) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें