फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: रेस्क्यू का पांचवां दिन...1401 यात्रियों को निकाला, ड्रोन से की रेकी, लिंचोली में मिला एक और शव

Mon, 05 Aug 2024 08:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को 1401 लोगों का रेस्क्यू किया गया। जिसमें एमआई-17, चिनूक सहित अन्य हेलिकॉप्टर से 645, पैदल मार्ग से 584 और भीमबली-लिनचोली-चौमासी मार्ग से 172 यात्री व स्थानीय लोगों को निकाला गया।

पांच दिन में अभी तक कुल 11,775 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, रेस्क्यू कार्य में लगी एसडीआरएफ की टीम ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर पांच किमी क्षेत्र में ड्रोन से सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान लिंचोली से एसडीआरएफ की टीम को पत्थर के नीचे हरियाणा के एक यात्री का शव बरामद हुआ। सोमवार को मिले शव की पहचान गौतम (28) पुत्र संजय, निवासी जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा के रूप में की गई। इससे पूर्व तीन शव मिल चुके हैं।

Kedarnath: आपदा सचिव ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, पैदल यात्रा को 15 दिन में शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को एनडीआरएफ और एडडीआरफ के जवानों ने सोनप्रयाग सहित अन्य स्थानों पर सुबह सात बजे से रेस्क्यू शुरू किया। सोनप्रयाग में एनडीआरफ ने ट्राली और अस्थायी रास्ते से 584 यात्रियों का रेस्क्यू किया। इनमें 25 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ के कमांडेंट सुदेश द्राल ने बताया कि 83 जवानों की अलग-अलग टीमें अतिवृष्टि प्रभावित रास्ते से लेकर अन्य स्थानों पर रेस्क्यू में जुटी हैं। वहीं एसडीआरएफ के जवान भी रेस्क्यू में जुटे रहे।

4 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पैदल मार्ग से लेकर गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक रेस्क्यू कार्य किया गया है। सुबह मौसम साफ होने पर भारतीय सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर ने गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ जबकि एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने चारधाम-गुप्तकाशी हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यात्रियों का रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों हेलिकॉप्टर ने दो-दो शटल की, जिसमें क्रमश: 65 व 61 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा भीमबली और चीरबासा हेलिपैड से निजी हेली कंपनियों के तीन हेलिकॉप्टर से 519 यात्रियों का रेस्क्यू कर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड पर पहुंचाया गया। अतिवृष्टि के बाद चले राहत व बचाव कार्य में अबतक कुल 11,775 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें