फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: अमेरिका की सिमोना ने ध्यान गुफा में की दो दिन साधना, इस सीजन की पहली साधक, देखें तस्वीरें

Thu, 16 May 2024 10:31 AM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका की सिमोना ने ध्यान गुफा में की दो दिन साधना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ धाम स्थित ध्यान गुफा में इस सीजन की पहली साधक अमेरिका की सिमोना स्टेंस हैं। साथ ही बीते छह वर्षों में ध्यान गुफा में साधना करने वाली पहली विदेशी शिव भक्त भी बन गई हैं। उन्होंने दो दिन तक ध्यान गुफा में साधना की।

सोमवार को सिमोना स्टेंस गौरीकुंड से पैदल चलकर 16 किमी की दूरी तय कर केदारनाथ पहुंचीं और अपराह्न बाद सीधे ध्यान गुफा गईं। उन्होंने ध्यान गुफा में साधना के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। सिमोना स्टेंस काफी खुश नजर आईं।

ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पहुंचकर मानसिक शांति मिलती है। केदारनाथ आकर वह स्वयं को धन्य मान रही है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गोपाल सिंह रौथाण ने बताया कि 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में सिमोना स्टेंस इस वर्ष की पहली साधक हैं, जिन्होंने ध्यान गुफा में साधना की है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को ध्यान गुफा के लिए जून माह तक की बुकिंग मिल चुकी हैं। 
 

विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2019 में धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद ध्यान गुफा चले गए थे। जहां उन्होंने 17 घंटे तक साधना व ध्यान लगाया।

विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद 19 मई की सुबह प्रधानमंत्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए थे।

4 of 5
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

2018 में केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य करने वाली संस्था नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने मंदिर से लगभग डेढ़ किमी पीछे मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ पहाड़ी पर ध्यान गुफा का निर्माण किया था।

ये भी पढ़ें...श्रवण कुमार:  मां को टोकरी में बैठाकर चारधाम यात्रा करवा रहे यूपी के दो भाई, बताई प्रेरणा की थी यह वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस वर्ष केदारनाथ में ध्यान गुफा में साधना करने वाली सिमोना स्टेंस पहली साधक हैं। बीते छह वर्षों में ध्यान गुफा में पीएम सहित देश के विभिन्न राज्यों के कई साधक यात्राकाल में साधना कर चुके हैं। ध्यान गुफा में पहुंचने वाले साधकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। - गिरवीर सिंह रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें