फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ पहुंचे इतने तीर्थयात्री कि बढ़ाना पड़ा मंदिर का समय, अब 18 घंटे तक कर सकेंगे दर्शन

Mon, 03 Jun 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीकेटीसी ने सुबह मंदिर खोलने और दर्शन के समय में बदलाव किया है। अब, मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजे खोले जा रहे हैं और रात 11 बजे बंद किए जा रहे हैं। ऐसे में मंदिर को 18 घंटे तक खोला जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
नौ मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा पर अभी तक 2 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दस दिनों में धाम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। यहां आस्था पथ से मंदिर परिसर में लंबी लाइन लग रही है, इसे देखते हुए मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार से मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे के बजाय 4 बजे ही खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर समिति की ओर से दिनभर में सुबह 4 से शाम के 4 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। इसके बाद बाबा केदार को बाल भोग लगाने के लिए मंदिर के कपाट 4 से 5 बजे तक एक घंटे बंद किए जा रहे हैं।

4 of 5
इसके बाद शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाम 7.30 बजे बाबा केदारनाथ की आरती में भी काफी श्रद्धालु जुट रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी यात्रियों की संख्या के हिसाब से मंदिर के कपाट खोलने और बंद करने का समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें