फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham Doors Closed: दस तस्वीरों के साथ जानें इस साल की 10 बड़ी बातें, इन दो वजह से चर्चा में रहा धाम

Thu, 27 Oct 2022 06:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
केदारनाथ के कपाट हुए बंद 2022 - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम के कपाट आज गुरुवार को भाई दूज के अवसर पर  मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड की धुनों के बीच तीन हज़ार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

भैयादूज के पावन पर्व पर गुरुवार को परंपरानुसार भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ बंद हुए।  सुबह तीन बजे  केदारनाथ मंदिर खोला गया और चार बजे से कपाट बंद करने की समाधि पूजन प्रक्रिया शुरू हुई। पुजारी टी गंगाधर लिंग ने भगवान केदारनाथ के स्यंभू ज्योर्तिलिंग को श्रृंगार रूप से समाधि रूप दिया। ज्योर्तिलिंग को  बाघंबर, भृंगराज फूल,भस्म, स्थानीय शुष्क फूलों- पत्तों आदि से ढका गया।

इसके साथ ही भकुंट भैरव नाथ के आह्नान के साथ ही गर्भगृह और मुख्य द्वार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में बंद किया गया। और फिर पूरब द्वार को भी सीलबंद किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया। कहा कि इस बार चारधाम यात्रा  में श्रद्धालु पहुंचे है। आइए आपको बताते हैं केदारनाथा यात्रा की इस साल की दस बड़ी बातें...

विज्ञापन

2 of 10
हाथ में डमरू लेकर नाचे भोलेनाथ के भक्त - फोटो : अमर उजाला
  • यात्रा के इतिहास में पहली बार दर्शनार्थियों का आंकड़ा 15 लाख 61 हजार से अधिक रहा। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन

3 of 10
बाबा केदार की डोली - फोटो : अमर उजाला
  • कारोबार, रोजगार के लिए फलीभूत रही केदारनाथ यात्रा। 
  • यात्रा में बरसाती सीजन में भी रहा खास उत्साह। 

4 of 10
धाम में नाचते युवा - फोटो : अमर उजाला
  • बीकेटीसी, जीएमवीएन की आमदानी बढ़ी। 
  • स्वर्णमंडित हुआ केदारनाथ मंदिर का गर्भगृह। 
विज्ञापन

5 of 10
केदारनाथ के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला
  • घोड़ा-खच्चरों के संचालन से हुआ रिकॉर्ड एक अरब से अधिक का कारोबार।
  • हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित सात लोगों की मौत। 
विज्ञापन

6 of 10
केदारनाथ के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला
  • बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठवीं बार पहुंचे केदारनाथ 
  • केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास 
विज्ञापन

7 of 10
केदारनाथ के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला
इस साल केदारनाथ यात्रा दो वजह से सबसे ज्यादा चर्चाओं में भी रहा। पहला धाम में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना और दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छठा दौरा। 

8 of 10
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर 2022 को केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच पहाड़ी से टकराने से क्रैश हो गया था। हेलीपैड से टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: कपाट बंद होने से पहले भक्तों को मिला ये खास मौका, एक दिन पहले ही किया गया था तैयार, तस्वीरें

 

9 of 10
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के थे। मृतकों में चार महिलाएं थी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: बाबा केदार के जयकारों के बीच धाम के कपाट बंद, अब छह माह ओंकारेश्वर मंदिर में रहेंगे विराजमान
विज्ञापन

10 of 10
केदारनाथ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

बाबा केदार के भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठवीं बार केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनकी पोशाक ने इस दौरान सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें