फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: धामों में दीपोत्सव की तैयारी....फूलों से सजाया गया बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर, देखिए तस्वीरें

Wed, 30 Oct 2024 02:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को सजाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिवाली के त्योहार को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में भी दिवाली को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। केदारनाथ धाम को दस क्वितल फूलों से सजाया गया है। वहीं बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

बीकेटीसी ने बदरीनाथ धाम में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली पर बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। बदरीनाथ में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।

विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

केदारनाथ धाम के कपाट रविवार 3 नवंबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कल श्री केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।


 
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दीपावली मनाने पहुंचते हैं। मंदिर को हर साल भव्य तरीके से सजाया जाता है। बदरीनाथ धाम के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।

4 of 5
केदरानाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal:  लापता किशोरी को पुलिस ने नजीबाबाद से ढूंढा, धर्मांतरण कराने के आरोप को लेकर हुआ था बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ में भी एक नवंबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। अमावस्या पर उपासना करने वालों के लिए 31 अक्तूबर की मध्य रात्रि सही रहेगी लेकिन दीपावली एक नवंबर को है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें