फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Terrorist Attack: उत्तराखंड ने खो दिए अपने पांच लाल...हर आंख नम, जौलीग्रांट लाए जा रहे पार्थिव शरीर

Tue, 09 Jul 2024 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 8
ठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद विनोद सिंह के घर में पसरा मातम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड ने अपने पांच लाल खो दिए। जवानों के पार्थिव शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाए जा रहे हैं।  सरकार की ओर से मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एयरपोर्ट जा रहे हैं। खबर के बाद से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। हर किसी की आंख नम है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकी हमले में पांच जवानों के वीरगति को प्राप्त होने पर सीएम धामी ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने भाई और बेटा भी खोया है। हमारे रणबाँकुरों ने उत्तराखंड की समृद्ध सैन्य परंपरा का पालन करते हुए मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।




बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सेना के क़ाफ़िले पर आतंकवादियों द्वारा किए प्राणघाती हमले में देवभूमि उत्तराखंड के  पांच जवानों के शहीद होने पर प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भट्ट ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए सवेंदना व्यक्त की है ।
विज्ञापन

2 of 8
अपना बलिदान देने वाले आदर्श के घर पहुंचे विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह कायराना घटना है। मैं शहीदों को शत शत नमन करता हूं। उनकी शहादत खाली नहीं जाएगी। उनसे शहीदों की शहादत  का बदला लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 8
कठुआ में आतंकी हमला - फोटो : अनिल कुमार
देवप्रयाग विधायक बलिदानी आदर्श नेगी के घर पहुंचे। परिजनों को सांत्वाना देने के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री एवं सांसद बलूनी से परिजनों की वार्ता कराई। कहा इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश एवं देश आपके साथ है।
पूरी डागर पट्टी में शोक की लहर है। लोग बलिदानी के घर पहुंच रहे हैं। 

4 of 8
अनुज नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बलिदानी राइफलमैन अनुज नेगी का परिवार रखती खाल विकासखंड के डाबरिया गांव में रहता है।  बलिदानी के दो भाई-बहन है। पिता भारत सिंह वन विभाग में दैनिक श्रमिक के पद पर काम करते हैं। जबकि मां सुमित्रा देवी गृहणी है। ग्राम प्रधान नंदन सिंह ने बताया कि बलिदानी अनुज की शादी बीते साल नवंबर माह में हुई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 8
विनोद सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी जाखणीधार ब्लॉक के चौंड-जसपुर निवासी विनोद सिंह (33) ने भी कठुआ में हुए आतंकी हमले में अपना बलिदान दे दिया। ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह कुमाई ने बताया कि वीर सिंह भंडारी, शशि देवी के पुत्र विनोद सिंह 10 वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वर्तमान में उनका परिवार भानियावाल देहरादून में रहता हैं। विनोद 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह घर के इकलौते बेटे थे। विनोद का चार साल का बेटा और चार माह की बेटी है। डेढ़ माह पहले ही वह घर भानियावाला आए थे। गांव में यह सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। विनोद सिंह के पिता वीर सिंह भंडारी पूर्व सैनिक है और वह तीन बहनों के इकलौता भाई थे। 
 
विज्ञापन

6 of 8
आदर्श नेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी के बलिदान होने की सूचना है। खबर के बाद उनके घर में मातम है। पूरे क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 26 वर्षीय आदर्श 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता दलबीर सिंह नेगी गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं। आदर्श की 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज पिपलीधार से हुई। 2018 में वह गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हो गए। उस दौरान वह गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र थे। आदर्श तीन भाई-बहन में सबसे छोटे थे।  सोमवार देर रात उनके बलिदान होने की खबर परिजनों को मिली है।
विज्ञापन

7 of 8
शहीद आनंद सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग जखोली ब्लाक के कांडा-भरदार निवासी नायब सूबेदार आनन्द सिंह रावत ने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। 41 वर्षीय सेना के जवान का परिवार देहरादून में रहता है। सेना द्वारा शहीद के गांव और परिवार को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें...Kathua Terrorist Attack:  आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों का बलिदान, खबर से शोक में डूबी देवभूमि

 
विज्ञापन

8 of 8
हवलदार कमल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी जिले के रिखणीखाल विकासखंड के पापड़ी गांव पोस्ट धामधार के निवासी कमल सिंह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता का काफी साल पहले निधन हो गया था। गांव के घर में मां सुमति देवी, पत्नी रजनी देवी अपनी तीन व पांच साल की बेटियों के साथ रहती हैं। इसी साल कमल सिंह ने बच्चों को पढ़ाने के लिए कोटद्वार में किराए पर मकान लिया था। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले की सूचना मिलते ही उनका परिवार मंगलवार तड़के गांव के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें