फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing Case: भाजपा नेता की पत्नी की मौत मामले में नया मोड़, पीएम रिपोर्ट में शरीर में नहीं मिली गोली, लेकिन...

Fri, 14 Oct 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 10
kashipur firing case - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के काशीपुर में पचास हजार रुपये के इनामी खनन माफिया की तलाश में कुंडा के ग्राम भरतपुर में दबिश देने आई यूपी के ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) की पुलिस और एसओजी टीम की ग्रामीणों से भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में जसपुर के ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर की मौत हो गई। संघर्ष में छह पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं, भाजपा नेता और ज्येष्ठ उपप्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया है?...

...तो महिला का फेफड़ा चीरकर निकल गई गोली
काशीपुर में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर का पोस्टमार्टम बुधवार रात करीब तीन बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों के अनुसार महिला के शरीर में लगी गोली उनके फेफड़े को चीरती हुई बाहर निकल गई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 10
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
इस चोट के अलावा दूसरी कोई जाहिर चोट उनके शरीर पर नहीं थी। बुधवार रात करीब 11 बजे जाम खुलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने गुरजीत कौर का रात में ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली थी। वीडियो कैमरे की निगरानी में रात तीन बजे दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

3 of 10
पति गुरताज के साथ गुरजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महिला की मौत गोली लगने से हुई, लेकिन उसके शरीर से आरपार होने की वजह से गोली पोस्टमार्टम के दौरान बरामद नहीं हुई। महिला की मौत जिस गोली से हुई वह सरकारी असलहे से चली या निजी असलहे से फिलहाल इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है।

4 of 10
kashipur firing case - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से भी यह सवाल किया गया तो उन्होंने इसे विवेचना का हिस्सा बताते हुए जांच जारी होने की बात कही। गोली ही इस केस में वह अहम कड़ी है जो बहुत हद तक यह साबित कर देगी कि गुरजीत कौर के परिजनों की बात सही है या यूपी पुलिस की, क्योंकि इस मामले में दोनों ही पक्षों के अलग-अलग दावे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
kashipur firing case - फोटो : अमर उजाला
गुरजीत कौर पक्ष का कहना है कि पुलिस की गोली से उसकी मौत हुई जबकि यूपी पुलिस का कहना है कि उनके जवानों की गोली किसी महिला को नहीं लगी। जानकार बताते हैं कि सरकारी असलहे और निजी असलहे की गोलियां भिन्न-भिन्न होती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट से यह पता लगाना कोई बड़ी बात नहीं कि जिस गोली से महिला की मौत हुई वह सरकारी असलहे से चली या निजी असलहे से। 
 
विज्ञापन

6 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नम आंखों से दी गुरजीत कौर को अंतिम विदाई 
ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर को बृहस्पतिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिजन रोते-बिलखते रहे जबकि गांव वालों में आरोपियों के प्रति काफी गुस्सा नजर आया। मृतका के परिजनों ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी मंजूनाथ टीसी से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा कि हर हाल में उन लोगों को सजा मिले, जिन्होंने गुरजीत की हत्या की। सैकड़ों की संख्या में लोग गुरजीत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

 
विज्ञापन

7 of 10
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि भाजपा नेता और ज्येष्ठ उपप्रमुख ने दस-बारह लोगों के खिलाफ पत्नी की हत्या करने के आरोप में बुधवार देर रात ही तहरीर दे दी थी। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में भरतपुर निवासी गुरताज ने कहा कि 12 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनके घर दो गाड़ियों से 10-12 लोग पहुंचे। 
 

8 of 10
मौके पर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उनमें से कई व्यक्तियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। आते ही गालियां देते हुए बोले कि वे ठाकुरद्वारा पुलिस के लोग हैं। उन्हें एक आदमी की तलाश है। इस पर उसने कहा कि अगर आप लोग पुलिस कर्मी हो तो हमारे कुंडा थाने की पुलिस को बुला लो और तलाशी ले लो। गुरताज का कहना है कि ज्येष्ठ उपप्रमुख के रूप में परिचय देने के बावजूद गालीगलौज करते हुए लोग कमरों में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 

 

9 of 10
मुरादाबाद के अस्पताल में जांच करने पहुंची उत्तराखंड की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसमें से एक गोली उनकी पत्नी गुरजीत कौर को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग वहां आ गए और चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुरताज के मुताबिक जिस व्यक्ति ने गुरजीत को गोली मारी थी, छीनाझपटी में उसकी पिस्टल मौके पर गिर गई, जिसे पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

10 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि तहरीर पर एक राय होकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरताज सिंह की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने यूपी पुलिस के 10-12 अज्ञात पुलिस कर्मियों पर 147, 148, 149, 302, 452, 504 और 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें