गुरजीत का पति
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पत्रकार वार्ता में आंसुओं से डबडबाई आंखों और भर्राए गले से जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर ने कहा कि ‘यूपी पुलिस ने पांच माह और चार वर्ष के बच्चों से उनकी मां और मुझसे मेरी पत्नी छीन ली और मेरे ही खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। मेरे जैसे भाजपा नेता के खिलाफ जब ऐसा हो रहा है तो आम जनता के साथ क्या करेगी यूपी पुलिस। भुल्लर ने सीबीआई जांच की मांग की है।