फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2022: पांच सालों में इस बार सबसे ज्यादा तीर्थयात्रियों की हुई मौत, 311 की गई जान, ये रही वजह

Fri, 14 Oct 2022 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा में बीते पांच सालों के बाद इस बार सबसे अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 311 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इसमें केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर 135 ने दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल मौत में 75 प्रतिशत की पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने और अचानक हार्टअटैक के कारण हुई है जबकि 25 प्रतिशत की मौत दुर्घटनाओं से हुई हैं। 

Uttarakhand: अब 21 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटे अधिकारी

कोविड महामारी के कारण दो साल बाद इस बार चारधाम यात्रा बिना किसी रोकटोक के संचालित हुई है। तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुले जबकि केदारनाथ धाम के 6 मई और बदरीनाथ के कपाट 8 मई को खुले थे। यात्रा शुरू होते ही चारधामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। चारधाम यात्रा में इस बार जहां तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं, चारों धामों के यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा बढ़ा है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक केदारनाथ धाम में 135, बदरीनाथ में 75, यमुनोत्री में 80 और गंगोत्री धाम के रूट पर 21 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा रूटों पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 180 से अधिक डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया था, लेकिन केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के लिए पैदल चढ़ाई करते समय  हार्टअटैक से भी तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। 
विज्ञापन

2 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा शुरू करने से पहले करना पड़ा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण
चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की मौतें बढ़ने पर सरकार ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद विभाग ने ऋषिकेश समेत यात्रा पड़ाव पर तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण शुरू किया। जो यात्री स्वस्थ नहीं थे, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी। 
विज्ञापन

3 of 5
चारधाम जाने वाले यात्रियों को की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चारधामों में अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा में इस बार तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया गया। अब तक बदरीनाथ धाम में 15.14 लाख, केदारनाथ धाम में 14.25, गंगोत्री में 6.0 लाख, यमुनोत्री में 4.73 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 

4 of 5
चारधाम जाने वाले यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यह है स्थिति 
धाम            मृतक यात्रियों संख्या
केदारनाथ       135
बदरीनाथ         75
गंगोत्री             21
यमुनोत्री          80

वर्ष            यात्रियों की मौत
2017          112
2018          106
2019           91
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पर्याप्त डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया था। यात्रा मार्गों पर अब तक 311 यात्रियों की मौत हुई है। इसमें 75 प्रतिशत की मौत पहले से किसी बीमारी से ग्रसित या हार्टअटैक से हुई है।
- डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें