फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस ने बच्चों से मां और मुझसे मेरी पत्नी छीनी: BJP नेता बोले- 'मैं भाजपा के साथ, मुझे न्याय नहीं तो किसे'

Sat, 15 Oct 2022 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 9
kashipur firing case - फोटो : अमर उजाला
‘यूपी पुलिस ने पांच माह और चार वर्ष के बच्चों से उनकी मां और मुझसे मेरी पत्नी छीन ली और मेरे ही खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। मेरे जैसे भाजपा नेता के खिलाफ जब ऐसा हो रहा है तो आम जनता के साथ क्या करेगी यूपी पुलिस।’ पत्रकार वार्ता में आंसुओं से डबडबाई आंखों और भर्राए गले से ये बातें जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर ने कहीं। उन्होंने कहा कि मैं तो सरकार का जनप्रतिनिधि भी था फिर भी मेरे साथ ये सब हुआ। ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज भुल्लर और उनके ससुर जितेंद्र सिंह ने गुरजीत कौर हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। काशीपुर में यूपी पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प में जान गंवाने वाली महिला के पति गुरताज सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी सरकारी कर्मचारी थी। जो मेरे साथ हुआ किसी और के साथ ऐसा न हो। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। दोनों जगह पुलिस सरकार के अंदर है। मैं सरकार से CBI जांच की मांग करता हूं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
kashipur firing case - फोटो : एएनआई
पत्रकारों से बात करते हुए गुरताज ने कहा कि घटना वाले दिन ही वह दिल्ली से लौटे थे। थके होने के कारण वह पत्नी से मिले बगैर सोने चले गए। 

 
विज्ञापन

3 of 9
kashipur firing case - फोटो : एएनआई
इसी दौरान सादी वर्दी में पहुंची यूपी पुलिस ने उनके घर में घुसकर उत्पात मचाया। शोर सुनकर वह जगे। इस दौरान यूपी पुलिस के कर्मियों ने उनकी पत्नी की हत्या कर दी। 

 

4 of 9
गुरजीत का पति - फोटो : अमर उजाला
भुल्लर ने रुआंसा होते हुए कहा कि मेरे मासूम बच्चों की मां को इंसाफ नहीं मिल रहा है जबकि उत्तराखंड और यूपी में उनकी सरकार है। उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। भुल्लर ने यूपी पुलिस की ओर से थोपे गए मुकदमे खत्म करने की भी मांग की।

 
विज्ञापन

5 of 9
सिख प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
उधर, ऑल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के यूपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फलोदिया ने जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी गुरजीत कौर की हत्या के आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक मृतका की अस्थियां विसर्जित नहीं की जाएंगी। 

 
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यूपी और उत्तराखंड पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भुल्लर को गिरफ्तार किया गया तो सिख संगत भी गिरफ्तारी देगी। सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष फलोदिया अन्य सिख नेताओं के साथ शुक्रवार को भरतपुर स्थित भुल्लर फार्म पहुंचे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
kashipur firing case - फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर उत्तराखंड पुलिस गुरजीत कौर के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है, वहीं यूपी पुलिस घटनास्थल बदल कर भुल्लर परिवार के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया। 

 

8 of 9
मौके पर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिस तेजी से पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कार्रवाई की वैसी तेजी गुरजीत कौर हत्याकांड में नजर नहीं आ रही है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भुल्लर भाजपा से जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश, यूपी और केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन फिर भी भुल्लर को न्याय नहीं मिल पा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां प्रीतम सिंह संधू, सतपाल सिंह बल आदि भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें