कोतवाली नगर पुलिस ने अपर रोड, हरकी पैड़ी, मालवीय घाट, ब्रह्मकुंड सुभाष घाट पर जन जागरूकता रैली निकाली। यात्रियों, दुकानदारों, तीर्थ पुरोहितों को कोविड-19 के प्रति जागरूक कर निशुल्क मास्क बांटे। हरकी पैड़ी क्षेत्र में तीर्थ यात्रियों, भिक्षुक और व्यापारियों को कोविड-19 के खतरे से आगाह करने के लिए यमराज की वेशभूषा में पुलिस ने जागरूक करते हुए मास्क बांटे। पुलिस ने बिना मास्क पहने घूमने वालों के चालान भी किए।