फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा 2018: सालों बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, ये 5 काम करने से बनेंगे सारे बिगड़े काम

Thu, 22 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
ganga snan
साल का अंतिम बड़ा स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा के रूप में शुक्रवार को पड़ रहा है। धर्मनगरी में पूर्णिमा स्नान की तैयारी शुरू कर दी गई है। कृतिका नक्षत्र और ध्वज योग में पर्व पड़ने के कारण और भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पंडित प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से लाखों स्नानार्थी स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ganga snan
कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 23 नवंबर को होगा और यह वर्ष का अंतिम स्नान पर्व है। अगले वर्ष पर्वों का शुभारंभ 14 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान के साथ होगा। दीपावली के बाद कार्तिक पूर्णिमा एकमात्र स्नान पर्व के रूप में मनाया जाता है। अगला प्रमुख स्नान माघ में मौनी अमावस्या को होगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए देश के कई भागों से श्रद्धालु आते हैं। कृतिका नक्षत्र में पड़ने के कारण पर्व का महत्व बढ़ जाता है। ऐसा संयोग कम ही होता है कि स्वाति अथवा कृतिका नक्षत्र में स्नान हो और ध्वज योग पड़ जाए।
विज्ञापन

3 of 8
ganga snan
इस दिन चंद्रमा का प्रवेश वृष राशि में हो रहा है। बैकुंठ चतुर्दशी और सत्यनारायण पर्व के तत्काल बाद पूर्णिमा पड़ने से गंगा में चंद्रमा और सूर्य की पवित्र रश्मियों का प्रभाव तीव्र हो जाता है। फलस्वरूप स्नान के दिन आकाश से अमृत वृष्टि होती है। इसी अमृत को पाने के लिए लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी आएंगे। पूर्णिमा का चंद्रमा सबसे बड़ा होने के कारण कार्तिक पूर्णिमा से शीत और अधिक बढ़ जाती है।

4 of 8
गंगा - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले तो ये कि इस दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ होता है। इस दिन धन प्राप्ति के लिए खास तौर पर पूजा पाठ की जाती है। क्योंकि ये साल का अंतिम स्नान भी होता है इसलिए इस दिन स्नान करने से सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
lord rama
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में साफ सफाई जरूर करनी चाहिए, इससे घर में लक्ष्मी आती है। वहीं घर के मुख्य द्वार को भी सजाना चाहिए। इस दिन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं और भगवान राम की पूजा करें। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा का चांद भी जरूर देखें। खीर बना कर चांद को अर्पित करें। साथ ही मिश्री का भोग भी लगाएं। 
विज्ञापन

6 of 8
dana
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और दान का भी महत्व होता है। इस दिन दान करना बेहद शुभ होता है। गंगा स्नान करने के बाद अगर आप तट पर दीपदान करते हैं इससे घर में खुशहाली आती है। अगर आप दीपदान न कर पाएं तो मंदिर में दान दे दें। इससे भी आपको दोगुना फल मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
lord vishnu
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन तुलसी पूजा भी करनी चाहिए। वहीं अगर आप सत्यनारायण भगवान की कथा करें तो इससे और भी लाभ होता है। शुभ योग बनने के कारण इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ होगा। 
विज्ञापन

8 of 8
pipal
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन पीपल की पूजा करें और उसके चारो तरफ दीपक जलाएं।  कहा जाता है कि पीपल में लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन गलती से भी मांस या शराब आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें