भारत पहुंचे पाकिस्तानी जायरीन
विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के 750वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 91 जायरीनों का जत्था रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां एएसडीएम रविंद्र बिष्ट, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, तहसीलदार मनजीत सिंह, शायर अफजल मंगलौरी समेत कई लोगों ने जायरीनों का स्वागत किया। इस दौरान पाक जत्थे के टीम लीडर अब्दुल गफ्फार ने कहा कि भारत आकर जो प्यार मिला है, उसे वे कभी नहीं भूला पाएंगे। हर साल इस धरती पर आने की तमन्ना रखते हैं।