फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में शहीदों को ऐसे दी श्रद्धांजलि, सीएम ने जारी किया वीडियो संदेश, तस्वीरें...

Sun, 26 Jul 2020 12:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज प्रदेशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कोरोना वायरस को देखते हुए इस दौरान कई जगह सूक्ष्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो संदेश जारी कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस के 21 साल पूरे हो गए हैं। उत्तराखंड का इतिहास रहा है कि जब भी देश को सैनिकों की जरूरत पड़ी तो यहां के सैनिकों ने सबसे पहले कदम आगे बढ़ाए हैं। उन वीरों का पराक्रम अदुभत था। ऐसी लड़ाई न पहले लड़ी गई थी और न भविष्य में लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहीदों की वीरांगनाओं और बच्चों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि सरकार उनके साथ है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी शहीदों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। उल्का मंदिर परिसर में स्थित शहीद स्मारक में सैनिक कल्याण विभाग ने शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम किया। कारगिल शहीद जोहार सिंह, लांसनायक किशन सिंह, हवलदार गिरिश सिंह, कुंडल सिंह बेलाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनकी शहादत की कहानी आने वाले भविष्य के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में जनपद का काफी योगदान रहा है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हल्द्वानी-नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में भी कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि देश के वीरों का जज्बा और जुनून ही था जिसने उस युद्ध में विजय पाई। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में अमर शहीदों की स्मृति में पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में कैंट श्मशान घाट में पौधरोपण किया गया। इसी श्मशान घाट में लगभग डेढ़ दर्जन से भी अधिक कारगिल शहीदों का अंतिम संस्कार हुआ था। इस दौरान शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में वीआईपी घाट के सामने भीमगोड़ा बैराज के पास शहीद पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण  कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें