प्रेमनगर में दो साल पहले चले अतिक्रमण के महाभियान में शहीद विजय सिंह के नाम का शहीद स्मारक अतिक्रमण की चपेट में आकर टूट गया था। लेकिन अभी तक स्मारक को नहीं बनाया। समाजसेवी बीरू बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में सीएम से लेकर डीएम तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। प्रशासन चौड़ीकरण पूरा होने के बाद स्मारक बनाने की बात कह रहा है।