फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव ने पिंक बॉल टेस्ट को बताया अच्छा प्रयोग, विराट कोहली और धोनी को लेकर कही ये बात...

Wed, 27 Nov 2019 04:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान और 1983 विश्व कप के हीरो कपिल देव ने इंडियन क्रिकेट में पिंक बॉल टेस्ट को एक बेहतरीन प्रयोग बताया। कहा कि टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद के स्थान पर गुलाबी गेंद की शुरुआत के परिणाम जल्द ही नजर आएंगे। वहीं उन्होंने कैप्टन विराट कोहली को लेकर भी अपने दिल की बात कही। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सौरभ गांगुली के बोर्ड अध्यक्ष बनने को देश के क्रिकेट के लिए बेहतरीन कदम बताया। मीडिया से बात चीत में उन्होंने कहा कि विराट कोहली सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की तरह मजबूत भारतीय बल्लेबाजी की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड की मान्यता मिलने के बाद राज्य के युवाओं को जहां उचित प्लेटफार्म मिला हैं, वहीं युवाओं का रुझान भी क्रिकेट की ओर बढ़ा है। कपिल देव यहां पूर्व क्रिकेटर मदन लाल के बुलावे पर अकादमी परिसर में कपिल देव पवेलियन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को रुद्रपुर के एमेनिटी पब्लिक स्कूल एंड मदनलाल क्रिकेट अकादमी में नवनिर्मित कपिल देव पवेलियन का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व कप्तान कपिल देव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि क्रिकेटरों में किसी विशेष राज्य का प्रतिनिधित्व करने के बजाय देश का प्रतिनिधित्व करने की भावना होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी का व्यक्तिगत मामला है। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी बात की। प्रेस वार्ता में पूर्व क्रिकेटर मदनलाल, रणजी खिलाड़ी कुनाल लाल, एमेनिटी पब्लिक स्कूल के एमडी सुभाष अरोड़ा थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें