फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन 2018: इस शुभ मुहूर्त में करें अष्टमी और नवमी पूजा, इन उपायों को करने से चमक जाएगी किस्मत

Wed, 17 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
kanya pujan - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र में इस बार दुर्गा अष्टमी पूजन बुधवार को किया जाएगा। वहीं गुरुवार को नवमी पूजन होगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन के समय इस उपायों को करने से माता प्रसन्न होती है जिसके बाद आपका भाग्य चमक सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
kanya pujan
अष्टमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। अगर इस समय न कर पाएं तो आप सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक भी पूजन कर सकते हैं। वहीं नवमी पूजन का शुभ मुहूर्त गुरुवार सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक पूजन करना भी बेहद शुभ होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
kanya pujan
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, पूजन के समय अग्यारी करने के बाद आप कन्या भोजन कराएं। इस दौरान नौ कन्याओं और एक बालक की पूजा करने के बाद उन्हें हल्वा, पूरी और चने का भोग लगाएं। इसके बाद उन्हें भेंट और उपहार देकर विदा करें। पूजन में आप  2 साल से लेकर 10 साल तक की नौ कन्याओं को बैठाएंगे तो शुभ होगा।

4 of 6
navratri puja 2018 - फोटो : navratri puja 2018
इस दिन आप धन प्राप्ति के लिए माता की पूजा से शाम के समय पहले उनके सामने घी के नौ दीपक जलाएं और फिर एक थाली में कुमकुम से स्वास्तिक बना लें। उन दीयों को उस थाली में रख लें जिसमे आपने कुमकुम से स्वास्तिक बनाया है। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीयंत्र
अगर आप चाहते हैं कि धन की कमी न हो तो आप इस दिन देवी मां की आराधना उत्तर दिशा में मुख करने के बाद ही करें और पूजा के समय आप पीले आसन पर बैठें। दीपक जाएं और उसके सामने लाल कपड़े पर चावल चढ़ाएं। अगर घर में श्रीयंत्र है तो वहां रखें और पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shivling
दशमी के दिन थोड़े सफेद फूल और चावल अपनी तिजोरी व रुपए रखने के स्थान पर रख दें। सुख शांति और अच्छे जीवनसाथी के लिए अष्टमी और नवमी के दिन शिवलिंग पर दूध, घी, दही, शहद एवं चीनी चढ़ाएं। इसी के साथ शिव मंदिर में दान भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें