फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: कांवड़ियों को रोकने के चक्कर में जरूरतमंदों की हुई फजीहत, बॉर्डर पर चेकिंग के लिए घंटों धूप में खड़े रहे, तस्वीरें...

Mon, 06 Jul 2020 09:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की बॉर्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ यात्रा रद्द होने के बाद कांवड़ियों को रोकने के लिए बॉर्डर पर बरती जा रही सख्ती के चलते अनुमति लेकर आने वाले यात्रियों को खूब फजीहत झेलनी पड़ी। सावन के पहले सोमवार को नारसन, भगवानपुर, खानपुर और लक्सर में बॉर्डर पर वाहनों और लोगों की सघन चेकिंग के बाद ही उत्तराखंड में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अस्थि विसर्जन या अन्य काम के लिए अनुमति लेकर हरिद्वार जा रहे लोगों को घंटों धूप में खड़े होकर चेकिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लगातार दूसरे दिन बिना अनुमति वाले कई हजार लोगों को बॉर्डर से लौटा दिया गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते प्रदेश सरकार ने इस साल कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। साथ ही गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले शिवभक्तों को रोकने के लिए पहले ही सील बॉर्डर पर सख्ती बढ़ाते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सावन शुरू होने के साथ ही कांवड़ियों का आवागमन शुरू होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने बॉर्डर पर पूरी ताकत झोंक दी। पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर उत्तराखंड आने वाले हर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भगवानपुर के मंडावर और काली नदी बॉर्डर पर सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह के साथ थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल खुद चेकिंग अभियान की कमान संभाल रहे थे। जबकि नारसन बॉर्डर पर सीओ के साथ कोतवाल प्रदीप चौहान पुलिस अमले के साथ दिनभर डटे रहे। खानपुर और लक्सर में भी बॉर्डर पर पूरे दिन चेकिंग अभियान जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को भी हजारों ऐसे लोगों को वापस भेजा गया, जो बिना अनुमति लेकर या अपर्याप्त कारणों से उत्तराखंड में प्रवेश करना चाह रहे थे। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि सभी बॉर्डर पर सघन चेकिंग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें