फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे राजनैतिक और ज्योतिष के दिग्गज, तस्वीरें

Mon, 15 May 2017 09:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
jyotish mahakumbh
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आगाज रविवार को सुबह 9:30 बजे हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया।
विज्ञापन

2 of 8
jyotish mahakumbh
ज्योतिष महाकुंभ में प्रतिभाग करने के लिए बड़ी संख्या में ज्योतिषी पहुंचे हैं।  ज्योतिष की अलग-अलग विधाओं में माहिर एस्ट्रोलॉजर सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लोगों को निशुल्क सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

3 of 8
jyotish mahakumbh
ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ क्लेमेंटटाउन स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में हो रहा है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एंट्री दी जा रही है।

4 of 8
jyotish mahakumbh
सुबह ठीक 10 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और मदन कौशिक विशिष्ठ अतिथि हैं।
विज्ञापन

5 of 8
jyotish mahakumbh
पर्यटन मंत्री सतपाल ने कहा कि अनोखा विज्ञान हमारे देश में है। कहा, ज्योतिष को उत्तराखंड पर्यटन की ओर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और पलायन रुकेगा। अमर उजाला के जनरल मैनेजर राहुल चौहान ने सतपाल महाराज को उपहार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

6 of 8
jyotish mahakumbh
कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष पंडित लेखराज ने कहा कि हमारा मजाक बनाया जाता है। लेकिन ज्योतिष एक विज्ञान है। उन्होंने अमर उजाला के कार्य की प्रशंसा की। कहा यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

7 of 8
jyotish mahakumbh
15 मई को होटल सेफ्रॉन लीफ में होने वाले ज्योतिषियों के सम्मान समारोह में 12 साल की एस्ट्रोलॉजर अरना मदान आकर्षण का केंद्र होंगी। 15 मई को अरना अपनी मां और मशहूर टैरोकार्ड रीडर जय मदान के साथ होटल सेफ्रॉन लीफ में मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

8 of 8
jyotish mahakumbh
ये हैं सेलीब्रिटी
केए दुबे पद्मेश जी, पंडित सतीश शर्मा, लेखराज शर्मा जी, शिवानी खेतान, शैलेंद्र पांडेय, श्रुति द्विवेदी, विनोद त्यागी, सुनील त्यागी, डॉ. एचएस रावत, सुरेश चंद्र मिश्रा, अजय भांबी, पदमा शर्मा, मां त्रिशला जी, गुरु देवेंद्र, मुकेश, पंडित संतोष खंडूरी, पीपीएस राणा, सुनील पैन्युली, रामलखन गैरोला, गीतानंद सरस्वती, आचार्य डॉ. दिलीप कुमार, पंडित गौतम ऋषि परासर, डॉ. चंद्रकांत शैवाले, डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल (राज्यपाल से पुरस्कृत), सुनील त्यागी, डॉ. विनायक, डॉ. संजीव अग्रवाल, विनोद पोखरियाल, डॉक्टर जगमोहन, पंडित रमेश सेमवाल, पंडित उमाधर बहुगुणा,  श्री गोपाल राजू वैज्ञानिक, डॉ. सुशांत राज, संजय सक्सेना, डॉक्टर जगमोहन, पंडित रमेश सेमवाल, पंडित उमाधर बहुगुणा, नरेश मनोचा, दिनेश प्रसाद जगूड़ी, आचार्य सुमन शर्मा, पंडित मोहन प्रसाद सती, अचार्य रामब्यास मिश्रा,  डॉ. ललित मोहन जोशी, सुदर्शन मल्होत्रा, आकाशदीप जिंदल, कुंवर वीरेंद्र सिंह ज्योतिषाचार्य, डॉ. पंकज किशोर गौड़, डॉ. राजरानी शर्मा, आचार्य पं. अनुसूया प्रसाद सेमवाल, आचार्य रस्मि चौधरी, पंडित सोमदत्त शर्मा, पंडित प्रेमपाल कौशिक, पंडित कौशल किशोर कौशिक, यूएस नेगी, आचार्य हेमंत मणि, डॉ. हरलीन कौर, पंडित अवनीश शर्मा, डॉ. एसआर बंसल, ऋषिकुमार विश्वनाथ अइय्यर, दीपक मलिक, अजित रघुवंशी, पंडित जैनेंद्र शर्मा, पंडित अमर ज्योति रतूड़ी, आचार्य प्रमिला शर्मा, दयानंद डोभाल, भूपेंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, एसके टिब्बरेवाल, गौरव आर्य और आचार्य रजनीश शास्त्री समेत कई बड़े नाम ज्योतिष महाकुंभ का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें