जोशीमठ की जेपी कॉलोनी में तोड़े जा रहे घर
- फोटो : अमर उजाला
तिरछे हो रहे दो होटल कराए खाली
जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के बाद नगर में पहले सरकारी भवन (लोनिवि के वीआईपी गेस्ट हाउस) को जेसीबी से तोड़ा जा रहा है। साथ ही भगवती प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, मदन प्रसाद और यमुना प्रसाद के भवन को भी तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। लोनिवि के एई सुनील कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस वर्ष 1989 में बनाया गया था। इसे जेसीबी की मदद से तोड़ा जा रहा है। भवन के मलबे को नगर के बाहर डंपिंग जोन में डाला जा रहा है। वहीं प्रशासन ने तिरछे हो रहे दो अन्य होटलों कामेट और स्नोक्रेस्ट को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करा दिया है। इन होटलों में भी दरारें बढ़ती हैं तो इनको भी तोड़ने के आदेश जारी हो सकते हैं। वहीं जेपी कॉलोनी में असुरक्षित हो चुके 15 आवासीय मकानों को कंपनी की ओर से ही तोड़ा जा रहा है।