फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Landslide: भू-धंसाव से चार और वार्ड असुरक्षित घोषित, 118 हुई शिफ्ट किए गए परिवारों की संख्या

Sun, 08 Jan 2023 09:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद खाली कराए घर - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावित मकानों में रहने वाले 13 परिवारों को रविवार को शिफ्ट किया गया। वहीं चार वार्डो को असुरक्षित घोषित किया गया। रविवार को शिफ्ट किए गए परिवारों में दो परिवार गुरुद्वारा जोशीमठ, तीन परिवार होटल नंदादेवी और आठ परिवारों को होटल द्रोणागिरी में अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया है। अब तक शिफ्ट किए जा चुके परिवारों की संख्या 118 हो गई है इनमें 68 परिवार प्रशासन ने और 50 परिवार जेपी कंपनी की ओर से शिफ्ट किए गए हैं।

Joshimath Sinking: जोशीमठ में लगातार क्यों हो रहा भू-धंसाव? अध्ययन के लिए दिल्ली से पहुंची वैज्ञानिकों की टीम

जबकि प्रशासन ने चार वार्डों के कुछ क्षेत्र को असुरक्षित घोषित किया है जिसमें गांधी वार्ड (वार्ड नंबर एक) में मंगलू लाल के मकान से रेलवे भवन तक का पूरा क्षेत्र। हरीश लाल के मकान से गोपाल लाल के भवन तक का पूरा क्षेत्र। वार्ड नंबर चार सिंहधार वार्ड में माउंट व्यू और मलारी इन के नीचे का सिंहधार रोड तक का पूरा क्षेत्र।
विज्ञापन

2 of 5
जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद खाली कराया होटल - फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर पांच मनोहर बाग वार्ड में करपरवाण के घर से बदरीनाथ हाईवे तक और उतरा पांडे के घर से गोल्डी पंवार के घर तक पूरा क्षेत्र। वार्ड नंबर सात सुनील वार्ड में सकलानी के मकान के नीचे की ओर विश्वेश्वरी पंवार और नरेश पंवार के आस-पास का पूरा क्षेत्र असुरक्षित घोषित किया गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से आपदा प्रभावितों को 51 खाद्यान्न किट, 500 लीटर दूध और 19 कंबल वितरित किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जोशीमठ में शिफ्ट किए गए प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की ओर से भू-धंसाव से प्रभावित 46 परिवारों को 5-5 हजार की धनराशि (कुल 2.30 लाख) वितरित की गई। तहसील और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने प्रभावितों को अहेतुक राशि के चेक बांटे। डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि प्रभावितों को यह 2.30 लाख रुपये की धनराशि घरेलू सामान के लिए दी गई है। 

4 of 5
जोशीमठ में शिफ्ट किए गए प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
उधर, भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीम क्षतिग्रस्त भवनों के चिह्नीकरण में लगी है। अभी तक 603 मकानों को चिह्नीत किया गया है जिनमें दरारें आई हैं। इनमें कितने घर ऐसे हैं जिन्हें ढहाया जाएगा इसके लिए प्रशासन भूगर्भ की टीम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि अभी फोकस लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोशीमठ में भू-धंसाव से घर में आई दरार - फोटो : अमर उजाला
यदि किसी सुरक्षित भवन के ऊपरी हिस्से में क्षतिग्रस्त भवन है तो सुरक्षित भवन वाले परिवारों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए उन्हें भी शिफ्ट किया जा रहा है। भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के स्थायी समाधान के लिए केंद्रीय भूगर्भीय टीम की ओर से चिह्नीत पीपलकोटी और गौचर में भूमि की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही इन जगहों पर परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें