फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath Land Sinking: मिट्टी की जांच से भू-धंसाव की वजह का पता लगा रहे IIT रुड़की के वैज्ञानिक

Mon, 06 Feb 2023 03:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
जोशीमठ-मलारी मार्ग - फोटो : AmarUjala
नगर में भू धंसाव के कारणों को जांचने के लिए विभिन्न स्तर पर जांच की जा रही हैं। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की टीम भी यहां पर भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मिट्टी की जांच कर रही है। साथ ही जमीन के अंदर की स्थिति का भी अध्ययन किया जा रहा है। अभी तक टीम ने 11 जगह पर जांच कर ली है।

आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक सुकांतो दास के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम 18 जनवरी से जोशीमठ के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर परीक्षण कर रही है। टीम हर दिन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मिट्टी की जांच कर रही है। यहां पर जमीन में खुदाई कर अंदर की मिट्टी निकालकर उसकी भी जांच की जा रही है।

इसके लिए जमीन में गड्ढे बनाए जा रहे हैं। साथ ही मशीन लगाकर जमीन के अंदर किस तरह की स्थिति है इसकी भी जांच कर अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
विशेषज्ञों की टीम - फोटो : अमर उजाला
वैज्ञानिकों का कहना है कि वह भू धंसाव से प्रभावित सभी क्षेत्रों में जाकर जांच की जा रही हैं। रविवार को टीम ने मनोहर बाग वार्ड के क्षेत्र में जांच की।
विज्ञापन

3 of 5
जोशीमठ को लेकर बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : एएनआई
यहां से जो भी रिपोर्ट आएगी उसे उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

4 of 5
घरों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला
टीम ने रविवार को जोशीमठ-औली रोपवे के टावर नंबर एक के पास भी मिट्टी और जमीन के अंदर की स्थिति का अध्ययन किया।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में हादसा, होटल तोड़ने के काम में लगा मजदूर गिरा, हालत नाजुक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए टावर के पास गड्ढा बनाया गया है। जिससे पता चल सके कि भविष्य में टावर को इस भू धंसाव से खतरा हो सकता है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें