फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath: प्री-फैब्रिकेटेड हट में फिलहाल प्रभावितों का पुनर्वास संभव नहीं, होली के बाद फिर शुरू होगा निर्माण

Mon, 06 Mar 2023 01:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।
विज्ञापन
1 of 5
जोशीमठ भू-धंसाव - फोटो : अमर उजाला

ढाक गांव में निर्माणाधीन प्री-फैब्रिकेटेड हट में आपदा प्रभावितों का पुनर्वास कराना अभी संभव नहीं होगा। यहां 15 में से दस हट का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। सोमवार तक एक प्री-फैब्रिकेटेड हट का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। अन्य हट में फिनिशिंग और टाइल्स बिछाने का काम जारी है। अब होली के बाद ही हट का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो पाएगा। वहीं अभी तक किसी प्रभावित ने हट में रहने के लिए अनुमति नहीं मांगी है।

आपदा प्रभावितों के लिए ढाक गांव में प्री-फैब्रिकेटेड हट का निर्माण जारी है। जोशीमठ के उद्यान विभाग की भूमि पर मॉडल वन, टू और थ्री बीएचके प्री-फैब्रिकेटेड हट का निर्माण किया गया है। इन मॉडल हट को देखकर आपदा प्रभावित ढाक गांव में बन रहे हट में रहने के लिए जा सकते हैं।

ढाक गांव में अभी तक एक भी हट पूरी तरह से रहने लायक नहीं बने हैं। हालांकि डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि सोमवार तक एक प्री-फैब्रिकेटेड हट बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरा हट एक-दो दिन में बन जाएगा। प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे इन फैब्रिकेटेड हट में रहने के लिए अभी तक किसी भी आपदा प्रभावित की ओर से अनुमति नहीं मांगी गई है। नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कि जोशीमठ तहसील प्रशासन को इन हट में रहने के लिए किसी की ओर से पत्र नहीं मिला है।


 

विज्ञापन

2 of 5
प्री फैब्रिकेटेड मॉडल हट - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जोशीमठ से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ढाक गांव के राजकीय औद्योगिक संस्थान से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर 15 प्री-फैब्रिकेटेड हट का निर्माण किया जा रहा है। यहां से आबादी क्षेत्र करीब 500 मीटर दूरी पर है।

विज्ञापन

3 of 5
प्री फैब्रिकेटेड मॉडल हट - फोटो : अमर उजाला

इन घरों के समीप ऊर्जा निगम की ओर से बिजली के पोल तो लगा दिए गए हैं लेकिन बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई है। पानी के लिए जल संस्थान ने पाइप लाइन बिछा दी है। जब हट का निर्माण पूरा हो जाएगा, तब यहां पानी की सप्लाई भी सुचारु कर दी जाएगी।

4 of 5
प्री फैब्रिकेटेड मॉडल हट - फोटो : अमर उजाला
भू-धंसाव के बाद से जोशीमठ का व्यापार अभी उभर नहीं पाया है और इसका प्रभाव होली पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यहां होली की रौनक गायब है। बीते वर्षों में जहां होली के मौके पर बाजारों में रंगों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी, वहीं इस बार बाजार सूने पड़े हैं।

ये भी पढ़ें...Bhotia Tribe:  आखिर क्यों उत्तराखंड में सड़कों पर उतरे भोटिया जनजाति के लोग, देखें आक्रोश बयां करतीं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ मुख्य बाजार के साथ ही नृसिंह मंदिर मार्ग, सुनील, छावनी बाजार में होली की रौनक फीकी दिख रही है। हर्बल रंगों की दुकान लगाने वाले अजय अग्रवाल का कहना है कि इस बार बाजार में होली पर कोई उत्साह लोगों में नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें