दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर टिहरी झील को लोकप्रिय बनाने के लिए इसमें जल्द ही समंदर में होने वाली जेट स्की प्रतियोगिता कराई जाएगी। 40 हजार एकड़ में फैली इस झील में जेट स्की एसोसिएशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन करेगी, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय स्की रेसर्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
2 of 8
jet ski in tehri lake
बता दें कि अभी तक गोवा और मुंबई के समुद्री किनारों पर ही इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। उत्तर भारत के किसी राज्य में यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
jet ski in tehri lake
- फोटो : uttranchaltourism
इस बारे में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि 15-16 अक्तूबर को तृतीय टिहरी साहसिक पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जेट स्की समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
4 of 8
jet ski in tehri lake
पर्यटन निदेशालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत में धनै ने बताया कि झील में पाल नौकायन का भी प्रदर्शन किया जाएगा। नैनीताल याट क्लब के सहयोग से सेलिंग क्लब टिहरी की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव है। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भी कई प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
5 of 8
jet ski in tehri lake
- फोटो : AmarUjala
इसके अलावा क्याकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं के लिए क्रमश: 15 हजार, 10 हजार व सात हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इस मौके पर एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, एक होटल का भी उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
jet ski in tehri lake
- फोटो : AmarUjala
महोत्सव के दौरान कैबिनेट बैठक भी वहां प्रस्तावित है, लिहाजा प्रदेश के सभी मंत्री, अफसर भी मौजूद रहेंगे। इस महोत्सव पर करीब 90 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन
7 of 8
jet ski in tehri lake
उन्होंने बताया कि टिहरी झील को मास्टर प्लान के आधार पर नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में विकसित किए जाने के क्रम में राजीव गांधी राष्ट्रीय एडवेंचर अकादमी, फ्लोटिंग मरीना, फ्लोटिंग हट्स, आयुष संस्थान, स्पा रिसार्ट आदि सुविधाएं सृजित की गई हैं।
पर्यटन सचिव शैलेश बगौली ने डाक्यूमेंट्री फिल्म के जरिये टिहरी झील से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस मौके पर पर्यटन विभाग की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईवा श्रीवास्तव, अपर निदेशक एके द्विवेदी, उप निदेशक पूनम चंद आदि मौजूद रहे।